Haryana Election: हरियाणा चुनाव में AAP के साथ गठबंधन को तैयार JJP के दुष्यंत चौटाला! लेकिन इस शर्त पर

Haryana Assembly Election 2024: इन अटकलों को और भी ज्यादा हवा तब मिली पार्टी प्रधान महासचिव और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दोनों दलों के बीच गठबंधन के लिए हामी तो भरी, लेकिन कुछ शर्तों के साथ। हालांकि, उन्होंने दूसरी पार्टियों से भी गठबंधन करने से इनकार नहीं किया है। फिलहाल दुष्यंत चौटाले के बयान पर आम आदमी पार्टी की और फिलहाल कुछ नहीं कहा गया है

अपडेटेड Aug 22, 2024 पर 1:45 PM
Haryana Election: AAP के साथ गठबंधन को तैयार JJP के दुष्यंत चौटाला!

हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। इस बार ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्य में एक नया गठबंधन देखने को मिल सकता है, जिसमें जननायक जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के साथ आने कयास लगाए जा रहे हैं। इन अटकलों को और भी ज्यादा हवा तब मिली पार्टी प्रधान महासचिव और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दोनों दलों के बीच गठबंधन के लिए हामी तो भरी, लेकिन कुछ शर्तों के साथ। हालांकि, उन्होंने दूसरी पार्टियों से भी गठबंधन करने से इनकार नहीं किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गठबंधन को लेकर हमारी किसी दल से कोई बातचीत नहीं हुई है, लेकिल राज्य में एक स्थायी सरकार चाहने वाले सभी दलों के साथ जननायक जनता पार्टी गठबंधन के लिए तैयार है।

AAP के साथ इस शर्त पर गठबंधन के तैयार JJP


वहीं AAP के साथ संभावित गठबंधन पर उन्होंने कहा कि JJP आम आदमी पार्टी के साथ एक ही शर्त पर गठबंधन को तैयार है, अगर AAP, इंडिया गठबंधन और कांग्रेस के साथ मिल कर चुनाव नहीं लड़ती है।

उन्होंने साफ किया अगर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव में एक दूसरे का समर्थन भी कर रहे हैं, तो भी JJP गठबंधन नहीं करेगी।

गठबंधन की पहल AAP को करनी होगी

चौटाला ने एक और बात कही, "हमें उम्मीद है कि आम आदमी पार्टी INDIA से अलग नहीं होगी। इसलिए JJP और AAP के गठजोड़ के लिए आम आदमी पार्टी को ही पहल करनी होगी।" उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल हम सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।

दुष्यंत चौटाला की मांग साफ है कि आम आदमी पार्टी, INDIA गठबंधन से बाहर निकले और कांग्रेस से संबंध तोड़े, तभी हरियाणा में उनके साथ बात बन सकती है।

हरियाणा में AAP और कांग्रेस अलग-अलग

यहां ये बताना भी जरूरी है कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस, INDIA गठबंधन के तहत चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। ऐसे में हो सकता है कि आने वाले समय में हमें प्रदेश में एक नया गठबंधन और कुछ नए समीकरण देखने को मिलें।

दुष्यंत चौटाले के बयान पर आम आदमी पार्टी की और फिलहाल कुछ नहीं कहा गया है। हालांकि, हरियाणा इकाई के प्रमुख सुशील गुप्ता ने JJP के साथ गठबंधन की किसी संभावना के बारे में पूछे जाने पर कहा था कि इस संबंध में कोई बातचीत नहीं हुई है।

हमारा गठबंधन हरियाणा के लोगों के साथ: AAP

दुष्यंत चौटाला की पार्टी की आलोचना करते हुए AAP की हरियाणा प्रमुख ने आरोप लगाया कि जब राज्य सरकार ने किसानों पर लाठियां बरसाई थीं, तब JJP, BJP के साथ गठबंधन में थी। उन्होंने कहा कि आप उनके साथ कोई गठबंधन नहीं कर सकती।

गुप्ता ने दावा किया कि हरियाणा के लोगों ने AAP का समर्थन करने का फैसला किया है, क्योंकि वे इसे एक नए विकल्प के रूप में देखते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा गठबंधन हरियाणा के लोगों के साथ है।’’

Haryana Election: 'वफादार, टिकाऊ और जिताऊ' वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की बैठक, टिकट बंटवारे में इन लोगों को मिलेगी तवज्जो

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।