चुनावी मौसम आते ही पार्टियां और नेता एकदम एक्टिव मोड में आ जाते हैं। इस दौरान आपको कई तरह नए-नए, तो कहीं विवादित नारे भी सुनने को मिल ही जाएंगे। इन दिनों फिरोजपुर झिरका विधानसभा में एक नया चुनावी नारा सुनने को मिल रहा है। 'प्याज की तरह फोड़ देंगे'... फिरोजपुर झिरका विधायक और कांग्रेस नेता मामन खान का चुनावा नारा बन गया है। कभी उन्होंने गोरक्षक मोनू मानेसर को इसके जरिए विधानसभा से चेतावनी दी थी, जो अब खान की रैलियों का नारा बन गया है।
