बीजेपी नेता और हरियाणा के पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) से इस्तीफा दे दिया। आर्य जींद के सफीदोन से हैं और JJP के बागी विधायक रामकुमार गौतम को विधानसभा चुनाव का टिकट दिए जाने से पार्टी से नाखुश थे। बीजेपी ने गौतम को सफीदोन सीट से टिकट दिया है। उन्होंने पार्टी को त्याग पत्र लिखकर प्राथमिक सदस्यता के साथ-साथ प्रदेश कार्यसमिति में अपना पद भी त्याग दिया। दो दिन पहले उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैसले की ओर इशारा किया था।
