Get App

Haryana Election: हरियाणा में नहीं चलेगा BJP का 'एक परिवार एक टिकट' फॉर्मूला! बेटे-बेटियों के लिए टिकट चाहते हैं कई बड़े नेता, डाल रहे दबाव

Haryana Assembly Election 2024: पार्टी के सूत्रों ने कहा कि इसके कुछ वरिष्ठ नेताओं ने 'एक परिवार एक टिकट' फॉर्मूले को इस बार टालने के लिए टॉप लीडरशिप से संपर्क किया है। ये वो नेता हैं, जो अपने परिवार के सदस्यों के लिए विधानसभा चुनाव का टिकट मांग रहे थे। कुछ नेता क्षेत्र में अपनी ताकत दिखा रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 23, 2024 पर 1:58 PM
Haryana Election: हरियाणा में नहीं चलेगा BJP का 'एक परिवार एक टिकट' फॉर्मूला! बेटे-बेटियों के लिए टिकट चाहते हैं कई बड़े नेता, डाल रहे दबाव
Haryana Election: हरियाणा में नहीं चलेगा BJP का 'एक परिवार एक टिकट'!

हरियाणा विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए बीजेपी अपने एक तय फॉर्मूले दरकिनार कर सकती है। वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति का मुखरता से विरोध करने के बावजूद, बीजेपी जाटलैंड में अपने 'एक परिवार, एक टिकट' फॉर्मूले से हट सकती है और राज्य में अपने नेताओं के परिवार के लोगों को टिकट देकर एक नए चलन की शुरुआत कर सकती है। आमतौर पर पिछल कई विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बीजेपी इसी फॉर्मूले पर टिकी रही है, लेकिन अब ऐसी खबरें हैं कि पार्टी स्थानीय बड़े नेताओं ने हाई कमान पर इस फॉर्मूले को हटाने का दबाव डालना शुरू कर दिया।

The Tribune के मुताबिक, पार्टी के सूत्रों ने कहा कि इसके कुछ वरिष्ठ नेताओं ने 'एक परिवार एक टिकट' फॉर्मूले को इस बार टालने के लिए टॉप लीडरशिप से संपर्क किया है। ये वो नेता हैं, जो अपने परिवार के सदस्यों के लिए विधानसभा चुनाव का टिकट मांग रहे थे। कुछ नेता क्षेत्र में अपनी ताकत दिखा रहे हैं।

BJP के सामने कई चुनौतियां

फिलहाल सत्ता में लगातार 10 साल तक रहने के बाद सत्ता विरोधी लहर बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती है, इसलिए पार्टी ने साफ कर दिया था कि कई सीटों पर नए चेहरे उतारे जाएंगे और गतिरोध दूर किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें