ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कुश्ती से संन्यास लेने के बाद महिला पहलवान विनेश फोगाट चुनावी अखाड़े में दांव आजमा सकती हैं। इसी कड़ी में विनेश फोगाट ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा से उनके दिल्ली स्थित निवास पर मुलाकात की। इस दौरान रोहतक से कांग्रेस सांसद और उनके बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा और उनकी पत्नी स्वेता मिर्धा भी मौजूद रहीं। ऐसी खबरें हैं कि विनेश कांग्रेस के टिकट पर हरियाणा विधानसभा चुनाव भी लड़ सकती हैं और इससे पहले वह कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी से भी मुलाकात कर सकती हैं। हालांकि, विनेश के कांग्रेस में आने के सवाल को भूपिंदर सिंह हुड्डा ने एक 'काल्पनिक सवाल' बताया।
