हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए एक अक्टूबर को होने वाले मतदान से पहले सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) 25 अगस्त को अपना महा जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी। पार्टी नेताओं ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि BJP रविवार को राज्य में करीब 20,000 बूथों पर एक साथ चुनाव कार्यालय खोलेगी और कार्यालयों के उद्घाटन के साथ महाजनसंपर्क अभियान शुरू करेगी।
