हरियाणा चुनाव: 'मेरा समर्थन करें, सत्ता की चाबी आपके हाथ में होगी', दुष्यंत चौटाला ने JJP कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Haryana Assembly Election 2024: बीजेपी को कठघरे में खड़ा करते हुए, दुष्यंत ने कहा कि पड़ोसी राज्य राजस्थान में बीजेपी की अपनी सरकार थी, जहां वृद्धावस्था पेंशन 700 रुपए है, लेकिन JJP ने सत्ता में आने पर हरियाणा में पेंशन को हर साल 250 रुपए बढ़ाकर 3,000 रुपए कर दिया

अपडेटेड Aug 22, 2024 पर 9:41 PM
हरियाणा चुनाव: दुष्यंत चौटाला ने JJP कार्यकर्ताओं में भरा जोश

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आज अटेली विधानसभा क्षेत्र के अटेली, मिर्जापुर बाछौद, सागरपुर, दुलोठ जाट, अटाली की ढाणी, दौंगरा अहीर, इसराना, चेलावास और खरकड़ा बास गांव में कई जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और दूसरे लोगों से विधानसभा चुनाव में JJP का समर्थन करने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से पूछा, “विधानसभा चुनाव में अभी 40 दिन बाकी हैं। अगर आप मेरा समर्थन करते हैं, तो सत्ता की चाबी फिर से आपके हाथ में होगी और दक्षिणी हरियाणा का विकास बिना रुकावट जारी रहेगा।”

भाजपा को कठघरे में खड़ा करते हुए, दुष्यंत ने कहा कि पड़ोसी राज्य राजस्थान में बीजेपी की अपनी सरकार थी, जहां वृद्धावस्था पेंशन 700 रुपए है, लेकिन JJP ने सत्ता में आने पर हरियाणा में पेंशन को हर साल 250 रुपए बढ़ाकर 3,000 रुपए कर दिया।

उन्होंने कहा कि अटेली विधानसभा क्षेत्र बनने के बाद यहां के लोगों ने दो बार बीजेपी और एक बार कांग्रेस का विधायक चुना, लेकिन पिछले डेढ़ दशक में कोई भी अटेली में कोई बड़ी विकास परियोजना नहीं लेकर आया।


उन्होंने दावा किया, “हमारी सरकार के दौरान, हमने हर विधानसभा क्षेत्र में बराबर विकास करने की कोशिश की और यहां सड़कों पर सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च किए। जब कांग्रेस सत्ता में थी तो सरकार केवल रोहतक तक ही सीमित थी। रोहतक के लोगों को रोजगार मिला, जबकि बाकी जिलों में बेरोजगारी बढ़ी। जब JJP सत्ता में शामिल हुई, तो उन्होंने हर क्षेत्र की सड़कों में सुधार किया।

JJP नेता ने कहा, “अब विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। स्वर्गीय चौधरी देवीलाल जी कहा करते थे कि बदलाव तभी आएगा, जब सभी एकजुट होंगे, इसलिए विधानसभा चुनावों में JJP की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर काम करने का समय आ गया है।

उन्होंने कहा, "हमारी सरकार के दौरान, हमने प्राइवेट कंपनियों में हरियाणा के युवाओं को 75 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए काम किया और पंचायती राज में महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की।”

Haryana Election: मां-बेटे की पार्टी बन कर रह गई JJP! दुष्यंत चौटाला के पास बचे सिर्फ 3 विधायक, ढहने लगी पार्टी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।