Hemant Soren Missing: दिल्ली आवास से 'लापता' होने के दो दिन बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Jharkhand CM Hemant Soren) मंगलवार दोपहर को राजधानी रांची में अपने आधिकारिक आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फिलहाल अपने आवास पर सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं। 48 वर्षीय सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय को ईमेल भेजकर सूचित किया था कि वह बुधवार 31 जनवरी को दोपहर 1 बजे अपने आवास पर अपना बयान दर्ज कराने के लिए तैयार हैं। सूत्र ने बताया कि मुख्यमंत्री सोमवार आधी रात के बाद रांची स्थित अपने आधिकारिक आवास पहुंचे।