Himachal Election 2022: जयराम ठाकुर ने माना- हिमाचल में इस बार BJP और कांग्रेस के बीच करीबी होगा मुकाबला

Himachal Pradesh Assembly Election 2022: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 12 नवंबर को हुए थे और वोटों की गिनती गुजरात के साथ 8 दिसंबर को होगी

अपडेटेड Nov 17, 2022 पर 1:01 PM
Story continues below Advertisement
Himachal Pradesh Assembly Election 2022: सीएम ने कहा कि एक बात तय है कि इस चुनाव में कांग्रेस के बड़े नेताओं की हार होने वाली है

Himachal Pradesh Assembly Election 2022: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने कहा है कि हिमाचल विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच कड़ा मुकाबला है। ऐसे में मैं न तो यह कह सकता हूं कि हम एक तरह से यह चुनाव जीत रहे हैं और न ही कांग्रेस ऐसा कह सकती है। हालांकि, ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में सत्ता बरकरार रखने का भरोसा जताते हुए कहा कि कांग्रेस के कई बड़े नेता इस विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने जा रहे हैं।

ठाकुर हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान के कुछ दिनों बाद बुधवार को समाचार एजेंसी एएनआई से बात कर रहे थे। 68 सदस्यीय विधानसभा में कम से कम 40 से 45 सीटें जीतने के कांग्रेस के दावे के बारे में पूछे जाने पर ठाकुर ने कहा कि सर्वे के आधार पर विभिन्न अनुमान हैं। वह इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहते। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस बार बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला करीबी होगा।

ये भी पढ़ें- Video: शुभमन गिल बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान को कर रहे हैं डेट! क्रिकेटर ने चैट शो में खुद किया खुलासा, देखें वीडियो


मुख्यमंत्री ने कहा, "सर्वे के आधार पर अलग-अलग अनुमान हैं। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। मुझे नहीं लगता कि बीजेपी या कांग्रेस को इस पर बहस करनी चाहिए। जो वोट डाले गए हैं, वे अब EVM में कैद है।" बता दें कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटों के लिए 12 नवंबर को मतदान कराए गए थे, जिसमें कुल 75.6% फीसदी मतदान हुआ था। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।

ठाकुर ने कहा, "मुझे लगता है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ी टक्कर होगी। न तो हम यह कहने की स्थिति में हैं कि हम इकतरफा जीतेंगे और न ही कांग्रेस है। उन्हें यह समझने की जरूरत है। वे इसे अनावश्यक रूप से कह रहे हैं। एक बात तय है कि इस चुनाव में कांग्रेस के बड़े नेताओं की हार होने वाली है। मुझे लगता है कि हमें नतीजों का इंतजार करना चाहिए और इससे ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है।"

बीजेपी नेता ने कहा कि हम मानते हैं कि हिमाचल प्रदेश में दिलचस्प बात यह है कि इस बार महिलाओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया है और इसमें 5-6 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की पहली पसंद यह है कि अगर उन्हें किसी नेता को वोट देना है, वह नरेंद्र मोदी होंगे। वह महिलाओं के पहले पसंदीदा नेता हैं। मोदी जी को महिलाओं का समर्थन मिला है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।