Video: शुभमन गिल बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान को कर रहे हैं डेट! क्रिकेटर ने चैट शो में खुद किया खुलासा, देखें वीडियो

चैट शो के दौरान युवा क्रिकेटर ने न सिर्फ सारा अली खान की तारीफ की, बल्कि डेटिंग की बात भी इशारों-इशारों में कबूल कर ली

अपडेटेड Nov 17, 2022 पर 12:13 PM
Story continues below Advertisement
Shubman Gill Dating Sara Ali Khan: शुभमन गिल ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में इशारों-इशारों में एक बड़ा खुलासा किया है

India vs New Zealand T20 Cricket Match: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) इन दिनों न्यूजीलैंड (New Zealand) दौरे पर गए हुए हैं। न्यूजीलैंड के सीमित ओवरों के दौरे पर तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जाएंगे। सीरीज में विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक और रविचंद्रन अश्विन को आराम दिया गया है। उनकी गैर मौजूदगी में शुभमन गिल, उमरान मलिक, ईशान किशन और संजू सैमसन को मौका दिया गया है। गिल को पहली बार टी20 टीम में जगह दी गई है और वो टी20 सीरीज (IND vs NZ T20I Series) में कीवी टीम के खिलाफ खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

इस बीच शुभमन गिल ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में इशारों-इशारों में एक बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, शुभमन गिल ने एक चैट शो में खुद स्वीकार किया है कि वह इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Bollywood actor Sara Ali Khan) को डेट कर रहे हैं। चैट शो के दौरान युवा क्रिकेटर ने न सिर्फ सारा अली खान की तारीफ की, बल्कि डेटिंग की बात भी इशारों-इशारों में कबूल कर ली।

चैट शो में किया स्वीकार


शुभमन गिल ने एक पंजाबी चैट शो में होस्ट के सवालों का जवाब देते हुए सारा के साथ डेटिंग के बारे में जो बातें की उसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। गिल से जब शो की होस्ट ने पूछा कि बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्री कौन हैं? तो उन्होंने सारा अली खान का नाम लिया।

ये भी पढ़ें- Anil Agarwal ने कैसे चखा सफलता का ‘स्वाद’? Vedanta chief ने खोला राज

इसके बाद होस्ट ने क्रिकेटर से पूछा कि क्या वो सारा को डेट कर रहे हैं? तो उन्होंने कहा कि हो सकता है। इसके बाद होस्ट ने कहा कि अब आप सच्चाई का खुलासा कर ही दो... तो इसपर शरमाते हुए शुभमन ने कहा कि मैंने सारा दा सारा सच बोल दिया, शायद या शायद नहीं।

कुछ समय पहले शुभमन और सारा की एक साथ तस्वीरें सामने आई थी, जिसमें दोनों को साथ में डिनर करते हुए देखा गया था। उसके बाद से ही दोनों की डेटिंग की खबरें चर्चा में आने लगी। इस बीच शुभमन गिल का ताजा बयान इस चर्चा को और हवा दे दिया है। सारा अली खान के वर्क फ्रंट की करें तो वो लक्ष्मण उटेकर की एक आगामी फिल्म में विक्की कौशल के साथ नजर आने वाली हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।