Himachal Pradesh Assembly Election 2022: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने कहा है कि हिमाचल विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच कड़ा मुकाबला है। ऐसे में मैं न तो यह कह सकता हूं कि हम एक तरह से यह चुनाव जीत रहे हैं और न ही कांग्रेस ऐसा कह सकती है। हालांकि, ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में सत्ता बरकरार रखने का भरोसा जताते हुए कहा कि कांग्रेस के कई बड़े नेता इस विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने जा रहे हैं।
