Get App

लाइव ब्लॉग

Curated By: Shubham Sharma DECEMBER 08, 2022 / 6:52 PM IST

LIVE Himachal Pradesh Chunav Result 2022: हिमाचल में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत, राहुल गांधी ने कहा जल्द निभाएंगे वादे

LIVE Himachal Pradesh Chunav Result 2022: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। बहुमत के लिए 35 सीटों की जरूरत होती है। कांग्रेस ने 35 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 5 सीटों पर आगे चल रही है। अभी वोटों की गिनती जारी है

LIVE Himachal Pradesh Chunav Result 2022 : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Assembly Election) के लिए 10,000 सुरक्षाकर्मियों, चुनाव अधिकारियों और अन्य सहायक कर्मचारियों की निगरानी में मतगणना शुरू होगी। पूरे राज्य में 59 जगहों पर बने 68 केंद्रों में मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 नवंबर को मतदान हुआ था। एग्

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। 35 सीटों पर जीत हासिल कर ली है।
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। 35 सीटों पर जीत हासिल कर ली है।
DECEMBER 08, 2022 / 6:52 PM IST

BJP मुख्यालय पहुंचे PM मोदी

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद पार्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित BJP के मुख्यालय पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में पीएम मोदी बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

    DECEMBER 08, 2022 / 6:40 PM IST

    BJP 1% से भी कम वोट शेयर से हार गई- जयराम ठाकुर


    हिमाचल प्रदेश चुनाव के नतीजों को लेकर राज्य के निवर्तमान सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि बीजेपी हिमाचल प्रदेश चुनाव में एक फीसदी से भी कम वोट शेयर से हार गई है। कांग्रेस ने राज्य के इतिहास में सबसे कम वोट शेयर के साथ जीत हासिल की है। लेकिन मैं चुनाव परिणामों का सम्मान करता हूं। आशा है कि कांग्रेस जल्द ही अपना सीएम चुनेगी और राज्य के लिए काम करना शुरू करेगी।

      DECEMBER 08, 2022 / 5:29 PM IST

      कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत

      हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। राज्य में बहुमत हासिल करने के लिए 35 सीटों की जरूरत होती है। कांग्रेस ने आंकड़े को छू लिया है। वहीं हिमाचल प्रदेश चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत ही भावुक क्षण है। मैं लोगों से उस तरह का समर्थन देख सकती हूं, जैसा कि दिवंगत पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को मिला था। उन्होंने कहा कि हम खरीद-फरोख्त के बारे में चिंतित नहीं हैं।

        DECEMBER 08, 2022 / 5:12 PM IST

        कांग्रेस को 35 सीटों पर मिली जीत

        चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 35 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं 5 सीटों पर आगे चल रही है। इधर भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 18 सीटों पर जीत मिली है। इसके साथ ही 7 सीटों पर आगे चल रही है। हिमाचल प्रदेश में 56 सीटों के नतीजे जारी हो चुके हैं। वहीं 5 बजे तक के वोट शेयर की बात करें तो कांग्रेस को 43.90 फीसदी, बीजेपी को 42.99 फीसदी और आम आदमी पार्टी को 1.10 फीसदी वोट मिले हैं।

          DECEMBER 08, 2022 / 5:01 PM IST

          राहुल गांधी ने हिमाचल की जनता को दिया धन्यवाद

          कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता को इस निर्णायक जीत के लिए दिल से धन्यवाद देता हूं। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई। आपकी मेहनत और समर्पण इस विजय की शुभकामनाओं का असली हकदार है। फिर से आश्वस्त करता हूं, जनता को किया हर वादा जल्द से जल्द निभाएंगे।

            DECEMBER 08, 2022 / 4:49 PM IST

            जयराम ठाकुर ने दिया इस्तीफा

            हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने शिमला स्थित राजभवन में राज्यपाल को अपना इस्तीफा दिया है। हिमाचल प्रदेश में चुनाव के नतीजों के बाद सीएम जयराम ठाकुर ने कहा था कि मैं लोगों के जनादेश का सम्मान करता हूं। हम आंकलन करेंगे की कहां कमी रह गई। कई बार ऐसा होता है कि एक-दो मुद्दों के कारण चुनाव की धारा प्रभावित हो जाती है।

              DECEMBER 08, 2022 / 4:27 PM IST

              हिमाचल के MLA चंडीगढ़ में करेंगे मीटिंग

              हिमाचल में कांग्रेस सत्ता के करीब पहुंच गई है। हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि हिमाचल के विधायक चंडीगढ़ में बैठक करें। यह एक बेहतर जगह है। फिलहाल उन्हें छत्तीसगढ़ ले जाने की कोई योजना नहीं है। हुड्डा ने आगे कहा कि हिमाचल चुनाव के नतीजों का असर हरियाणा में भी दिखेगा।

                DECEMBER 08, 2022 / 4:14 PM IST

                हिमाचल के नतीजों पर मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान

                हिमाचल के प्रदेश के आए रुझानों और नतीजों से कांग्रेस गदगद है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हिमाचल प्रदेश हम जीते हैं। इसके लिए हम मतदाताओं को धन्यवाद करते हैं। हमारे प्रेक्षक जा रहे है और वह तय करेंगे की राज्यपाल से कब मिलना है? राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और प्रियंका गांधी को धन्यवाद देते हैं क्योंकि उनकी वजह से हम जीते हैं।

                  DECEMBER 08, 2022 / 4:06 PM IST

                  हिमाचल में मिली बड़ी जीत – भूपेश बघेल

                  छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बड़ी जीत हुई है। वहां की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा किया है। (मल्लिकार्जुन) खड़गे के अध्यक्ष बनने की बाद यह पहली जीत है। प्रियंका ने भी खूब प्रचार किया। उन्होंने इस जीत को वोटरों और कार्यकर्ताओं को समर्पित किया है।

                    DECEMBER 08, 2022 / 3:58 PM IST

                    BJP को राज्य में डर था – प्रतिभा सिंह

                    हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने कहा कि मोदीजी ने कई बार हिमाचल का दौरा किया था, लेकिन क्या वे यहां सेंध लगा पाए? बीजेपी जानती थी कि राज्य में हारेगी। लिहाजा पीएम मोदी बार-बार राज्य का दौरा करते रहे। बता दें कि राज्य में कांग्रेस ने 16 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं 23 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि बीजेपी 13 सीटों पर आगे चल रही है और 13 सीटों पर जीत हासिल कर ली है।

                      DECEMBER 08, 2022 / 3:45 PM IST

                      कांग्रेस को 15 और BJP को 13 सीटों पर मिली जीत

                      हिमाचल प्रदेश में अब तक 31 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। कांग्रेस को 15 सीटों पर जीत मिली है। वहीं बीजेपी ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की है। निर्दलीय 3 सीटों पर जीते हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार 25 सीटों पर आगे चल रहे हैं। बीजेपी 13 सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक कांग्रेस को करीब 44 फीसदी वोट और बीजेपी को 43 फीसदी वोट मिले हैं। फिलहाल वोटों की गिनती जारी है।

                        DECEMBER 08, 2022 / 3:23 PM IST

                        BJP ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की

                        चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में अभी तक 11 सीटों पर जीत दर्ज की है और 15 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 11 सीट पर जीत दर्ज कर 28 सीटों पर आगे है। जबकि निर्दलीय 2 सीटों पर जीत दर्ज़ कर 1 सीट पर आगे चल रहे हैं। फिलहाल वोटों की गिनती जारी है।

                          DECEMBER 08, 2022 / 3:06 PM IST

                          जयराम ठाकुर देंगे इस्तीफा

                          हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाती नजर आ रही है। इस बीच राज्य के सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि वो थोड़ी देर में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। उन्होंने कहा कि हम जनादेश का सम्मान करते हैं। कांग्रेस का काम अब बहुमत को संभालना है। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी का भी आभार व्यक्त करता हूं। जय राम ने कहा कि वोट प्रतिशत में सिर्फ एक फीसदी का गैप है। बहुत सारी सीट हम लोग बहुत कम वोट से हारे हैं। 11 सीट पर हमारी हार बहुत कम वोटों से हुई है।

                            DECEMBER 08, 2022 / 3:00 PM IST

                            चुने हुए MLA तय करेंगे कांग्रेस का सीएम – प्रतिभा सिंह

                            हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की चीफ प्रतिभा सिंह ने कहा कि चुने हुए विधायक तय करेंगे कि राज्य का सीएम कौन होगा। एक बार जब वे अपनी पसंद बता देंगे। तब पार्टी आला कमान उस पर फैसला करेगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में उनकी राजीव शुक्ला से कोई बातचीत नहीं हुई है।

                              DECEMBER 08, 2022 / 2:50 PM IST

                              हिमाचल में आम आदमी पार्टी का पत्ता साफ

                              हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनाने की चौखट पर पहुंच रही है। सूबे में पार्टी 40 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 25 सीटों पर आगे हैं। इस बीच हिमाचल में पहली बार चुनाव लड़ रही AAP का खाता तक नहीं खुल सका है। आम आदमी पार्टी का सूबे से पत्ता साफ हो गया है। बता दें कि हिमाचल में 12 नवंबर को चुनाव हुए थे।

                                DECEMBER 08, 2022 / 2:46 PM IST

                                हिमाचल में बनेगी कांग्रेस की सरकार – भूपेंद्र सिंह हुड्डा

                                हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उन्हें हिमाचल चुनाव को लेकर पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। हुड्डा चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। हुड्डा ने कहा की हिमाचल में जो नतीजे आए है उसमें किसी भी तरह का कोई शक नहीं रह गया है। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी। आज या कल विधायको की बैठक होगी। जोड तोड़ की बात नही है। विधायकों को चंडीगढ़ बुलाने पर उन्होंने कहा कि जो भी होगा बताया जाएगा। आम आदमी पार्टी पर भी उन्होंने निशाना साधा है। हुड्डा ने कहा कि आम आदमी पार्टी का मकसद कांग्रेस का वोट काटना है।

                                  DECEMBER 08, 2022 / 2:35 PM IST

                                  मंडी सदर में BJP को मिली जीत

                                  हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में मंडी सदर सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के बेटे और भाजपा उम्मीदवार अनिल शर्मा ने जीत हासिल की है। शर्मा ने कांग्रेस उम्मीदवार चम्पा ठाकुर को 10,000 वोटों से हराया है।

                                    DECEMBER 08, 2022 / 2:27 PM IST

                                    कांग्रेस के विधायक जा सकते हैं चंडीगढ़

                                    कांग्रेस के नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि हरियाणा के पूर्व सीएम चंडीगढ़ में हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और वो चंडीगढ़ जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शाम तक फैसला किया जाएगा कि जीते हुए विधायकों को शिमला बुलाना है या चंडीगढ़। वहीं सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, तमाम सीनियर नेताओं और विधायकों को चंडीगढ़ पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

                                      DECEMBER 08, 2022 / 2:13 PM IST

                                      जानिए कौन कहां से जीते

                                      हिमाचल प्रदेश के पछाड़ विधान सभा सीट से बीजेपी की रीना कश्यप ने जीत हासिल की है। बंजार से बीजेपी के सुरेंद्र शोरी ने जीत हासिल की है। नगरौटा से कांग्रेस के रघुवीर सिंह बाली जीत दर्ज की है। वहीं कसौली से कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी बाजी मारी है।

                                        DECEMBER 08, 2022 / 2:06 PM IST

                                        ऑपरेशन लोटस से नहीं डरते – राजीव शुक्ला

                                        कांग्रेस के नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि हम 40 सीटों पर आगे चल रहे हैं। हम राज्य में 10 गारंटी लागू करेंगे। हम 'ऑपरेशन लोटस' से नहीं डरते है। अगर यही आंकड़े बने रहे तो ऐसी स्थिति नहीं आएगी।

                                          DECEMBER 08, 2022 / 2:03 PM IST

                                          जानिए किसे मिलेगा हिमाचल का सिंहासन

                                          हिमाचल प्रदेश में अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो राज्य के सीएम की कमान किसे मिलेगी, ये बड़ा सवाल अभी से ही हॉट विषय बनता जा रहा है। सूबे में 3 नेताओं के सबसे आगे चल रहे हैं। इनमें वीरभद्र सिंह पत्नी प्रतिभा सिंह, हिमाचल कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री के नाम शामिल हैं। फिलहाल हिमाचल की जनता किसे सिंहासन सौंपेगी, ये वोटों की गिनती के बाद पता चलेगा।

                                            DECEMBER 08, 2022 / 1:50 PM IST

                                            हिमाचल में BJP को 4 सीटों पर मिली जीत

                                            चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश में अभी तक 4 सीटों पर जीत हासिल की है। 21 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 1 सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस 39 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि निर्दलीय 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं। फिलहाल वोटों की गिनती जारी है।

                                              DECEMBER 08, 2022 / 1:43 PM IST

                                              नूरपुर से जीते BJP के रणवीर सिंह

                                              हिमाचल प्रदेश की नूरपुर विधानसभा सीट से BJP के रणवीर सिंह ने जीत दर्ज की है। सिंह 18752 वोटों से जीते हैं। सिंह को 43,679 वोट मिले हैं। रणवीर सिंह ने कांग्रेस के प्रत्याशी अजय महाजन को हराया है। कांगड़ा जिले के तहत नूरपुर बेहद खास सीट मानी जाती है।

                                                DECEMBER 08, 2022 / 1:37 PM IST

                                                हिमाचल में कांग्रेस बनाएगी सरकार, भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया दावा

                                                हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि रुझानों को देखते हुए, कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। इससे पहले छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा था कि अभी वोटों की गिनती चल रही है। हमें आखिरी समय तक इंतज़ार करना चाहिए। लेकिन जो हमारी उम्मीद थी उसके मुताबिक, हिमाचल में हमारी सरकार बनती दिखाई दे रही है।

                                                  DECEMBER 08, 2022 / 1:34 PM IST

                                                  कसुम्पटी से कांग्रेस को मिली जीत

                                                  हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की कसुम्पटी विधान सभा सीट को हॉट सीट माना जा रहा था। यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार अनिरुद्ध सिंह ने जीत हासिल की है। उन्होंने बीजेपी के नेता सुरेश भरद्वाज को भारी अंतर से हराया है। भरद्वाज सत्ताधारी पार्टी में कैबिनेट मंत्री हैं।

                                                    DECEMBER 08, 2022 / 1:27 PM IST

                                                    जानिए कितना है वोट शेयर

                                                    चुनाव आयोग के मुताबिक अगर वोट शेयर की बात करें तो हिमाचल में कांग्रेस का वोट शेयर 43.9 फीसदी है, जबकि बीजेपी का वोट शेयर 43.1 फीसदी है।

                                                      DECEMBER 08, 2022 / 1:24 PM IST

                                                      चुनाव आयोग के ताजा आंकड़े

                                                      BJP ने अभी तक 2 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि 25 सीटों पर पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस 38 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं निर्दलीय 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वोटों की गिनती अभी जारी है। राज्य के सीएम जयराम ठाकुर और अनिल शर्मा जीत चुके हैं।

                                                        DECEMBER 08, 2022 / 1:09 PM IST

                                                        कांगड़ा में वोटों की गिनती रुकी, छत गिरने से टूटी EVM

                                                        हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती रोक दी गई है। कांगड़ा पॉलिटेक्निक में बने काउंटिंग सेंटर में छत का एक हिस्सा गिर गया है। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। पोलिंग स्टाफ और काउंटिंग सेंटर में बैठे राजनीतिक पार्टियों के एजेंट बाहर की तरफ भागे। जिस समय वोटों की गिनती रोकी गई है। उस समय कांगड़ा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र काकू BJP के पवन काजल से पीछे चल रहे थे। काकू का कहना है कि टाइल्स गिरने से EVM टूट गई है। ऐसे में वो इस काउंटिंग को नहीं मानेंगे। जिस भवन की टाइल्स गिरी है, उसे 2 साल पहले ही बनाया गया था। राज्य के सीएम जयराम ठाकुर ने ही इस बिल्डिंग का उद्घाटन किया था।

                                                          DECEMBER 08, 2022 / 1:01 PM IST

                                                          सरकार बनाने के बाद सबसे पहले करेंगे ये काम - कांग्रेस

                                                          कांग्रेस के उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हम वादे के अनुसार सबसे पहले अपनी 10 गारंटियां पूरी करेंगे। हिमाचल की जनता का हम धन्यवाद करते हैं। हम हॉर्स ट्रेडिंग नहीं होने देंगे। बीजेपी ये करती है, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। सीएम पद का फैसला हाईकमान की ओर से लिया जाएगा।

                                                            DECEMBER 08, 2022 / 12:54 PM IST

                                                            शिमला पहुंच रहे हैं कांग्रेस के बड़े नेता

                                                            हिमाचल विधानसभा चुनाव की काउंटिंग के बीच कांग्रेस एक्शन नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और भूपेश बघेल भी शिमला जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इसके बाद विधायकों को शिमला से बाहर ले जाया जा सकता है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर सता रहा है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि वोटों की गिनती की जा रही है। हमें आखिर तक इंतज़ार करना चाहिए। लेकिन हमारी उम्मीद के मुताबिक, हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। बघेल ने कहा कि किसी भी विधायक को छत्तीसगढ़ लेकर नहीं जाएंगे।

                                                              DECEMBER 08, 2022 / 12:46 PM IST

                                                              हिमाचल में बनेगी कांग्रेस की सरकार, विक्रमादित्य सिंह ने किया दावा

                                                              शिमला ग्रामीण विधानसभ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। विक्रमादित्य मौजूदा समय में 12,000 वोटों से आगे चल रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे हैं। वो भी कांग्रेस की सीएम पद के दावेदार हो सकते हैं।

                                                                DECEMBER 08, 2022 / 12:41 PM IST

                                                                11 सीटों पर 400 वोटों का अंतर

                                                                हिमाचल चुनाव में कांटे की लड़ाई चल रही है। वोटों की गिनती के बीच 11 सीटें ऐसी हैं। जिन पर पहले और दूसरे नंबर के प्रत्याशी के बीच सिर्फ 400 या उससे कम वोटों का अंतर है। इनमें से छह सीटों पर बीजेपी और पांच सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। मजेदार बात ये है कि इन सीटों पर अभी करीब 4,000 वोटों की गिनती बाकी है। चुनाव आयोग से मिले आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस 36 और बीजेपी 29 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं तीन सीटों पर निर्दलीय कैंडिडेट आगे हैं।

                                                                  DECEMBER 08, 2022 / 12:01 PM IST

                                                                  BJP के राकेश जम्वाल 8000 वोटों से जीते

                                                                  ह‍िमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की सुंदरनगर विधानसभा सीट से बीजेपी के राकेश जम्वाल (Rakesh Jamwal) ने बड़ी जीत दर्ज की है। राकेश ने कांग्रेस के सोहन लाल को 8125 वोटों से हरा दिया है। साल 2017 में भी उन्होंने कांग्रेस के सोहन लाल को पराजित किया था। साल 2017 में उन्होंने 9,263 वोटों से जीत हासिल की थी।

                                                                    DECEMBER 08, 2022 / 11:47 AM IST

                                                                    साल 2017 के चुनाव में BJP को 44 सीटों पर जीत मिली

                                                                    हिमाचल विधानसभा की 68 सीटों के लिए साल 2017 में 9 नवंबर को वोटिंग हुई थी। तब चुनाव नतीजों में बीजेपी ने बाजी मारी थी। बीजेपी 68 में से 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि कांग्रेस को सिर्फ 21 सीटों पर ही जीत मिली थी।

                                                                      DECEMBER 08, 2022 / 11:42 AM IST

                                                                      किसी भी पार्टी को दोबारा नहीं मिला मौका

                                                                      हिमाचल प्रदेश में साल 1985 से ही कोई भी पार्टी इस राज्य में लगातार 10 साल तक सत्ता में नहीं रही है। इसे देखते हुए साल 2022 के विधानसभा चुनाव कैंपेन के दौरान बीजेपी ने 'राज नहीं, रिवाज बदलेंगे' का नारा दिया था।

                                                                        DECEMBER 08, 2022 / 11:25 AM IST

                                                                        सीएम जयराम ठाकुर जीते

                                                                        हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर अपने निर्वाचन क्षेत्र सेराज सीट से जीत दर्ज की है। उन्हें करीब 20000 वोटों से जीत मिली है। ठाकुर ने कांग्रेस के चेतराम ठाकुर को हराया है। वहीं चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा ने एक सीट पर जीत दर्ज़ की और 28 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस 36 और निर्दलीय 3 सीटों पर आगे चल रही है। वोटों की गिनती अभी जारी है।

                                                                          DECEMBER 08, 2022 / 11:05 AM IST

                                                                          रुझानों में कांग्रेस बहुमत के पार

                                                                          हिमाचल प्रदेश में रुझानों में कांग्रेस बहुमत के पार पहुंच गई है। सूबे में पार्टी 35 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 29 सीटों पर आगे चल रही है। 4 सीटों पर निर्दलीय आगे चल रहे हैं।

                                                                            DECEMBER 08, 2022 / 10:45 AM IST

                                                                            Himachal Pradesh Election Results 2022 LIVE Updates:

                                                                            चुनाव आयोग के रुझानों में कांग्रेस और BJP दोनों में बराबरी का मुकाबला चल रहा है। कांग्रेस और BJP 30-30 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

                                                                              DECEMBER 08, 2022 / 10:25 AM IST

                                                                              सीएम जयराम ठाकुर आगे चल रहे

                                                                              हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर अपने निर्वाचन क्षेत्र सेराज सीट से आगे चल रहे हैं। फिलहाल वो 14,921 वोटों से आगे हैं।

                                                                                DECEMBER 08, 2022 / 10:19 AM IST

                                                                                हिमाचल में BJP का वोट प्रतिशत ज्यादा

                                                                                हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और BJP के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। कभी BJP आगे तो कभी कांग्रेस आगे हो रही है। वोट प्रतिशत के मामले में देखें तो प्रदेश में बीजेपी का वोट प्रतिशत ज्यादा है। जबकि सीटों के मामले में पीछे चल रही है। बीजेपी को 44%, जबकि कांग्रेस को 42% वोट मिलता दिख रहा है।

                                                                                  DECEMBER 08, 2022 / 10:01 AM IST

                                                                                  कसुम्पटी विधानसभा से कांग्रेस आगे

                                                                                  हिमाचल प्रदेश की कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध सिंह 1277 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां से BJP की विजय ज्योति पीछे चल रही हैं। इधर आम आदमी पार्टी का हिमाचल प्रदेश में खाता तक नहीं खुला है।

                                                                                  LIVE Gujarat Chunav Result 2022: BJP 146 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस को 24 पर बढ़त

                                                                                    DECEMBER 08, 2022 / 9:38 AM IST

                                                                                    रुझानों में कांग्रेस को बहुमत

                                                                                    सुबह 9.00 बजे तक मिले रुझानों के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश की कुल 68 विधानसभा सीटों में से आधी 50 से अधिक सीटों से रुझान मिलने शुरू हो गए हैं। अभी तक कांग्रेस 36 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 32 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

                                                                                      DECEMBER 08, 2022 / 9:21 AM IST

                                                                                      Himachal Election Results Live Updates

                                                                                      नवीनतम आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार भाजपा 8 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 6 सीटों पर है, मतगणना जारी है।

                                                                                        DECEMBER 08, 2022 / 9:10 AM IST

                                                                                        Himachal Pradesh Election Vote Counting: चुनाव आयोग के आंकड़े

                                                                                        चुनाव आयोग के रुझान बताते हैं कि BJP 7 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस 3 सीटों पर आगे चल रही है। हिमाचल प्रदेश चुनावों की मतगणना जारी है।

                                                                                          DECEMBER 08, 2022 / 8:55 AM IST

                                                                                          Himachal Pradesh Election Results Live: कांग्रेस बहुमत के पार पहुंची

                                                                                          हिमाचल प्रदेश के रुझानों में अब कांग्रेस बहुमत के आकड़े पर पहुंच गई है। कांग्रेस 35 सीटों पर आगे हो गई है और बीजेपी 31 सीट पर आ गई है। AAP को कोई खाता नहीं खुला।

                                                                                            DECEMBER 08, 2022 / 8:34 AM IST

                                                                                            Himachal Pradesh Election Results Live: शुरुआती रुझान में बीजेपी कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

                                                                                            हिमाचल प्रदेश में 68 में से 50 से ज्यादा सीटों के शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं। पहाड़ी राज्य में बीजेपी 25 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस को 23 सीटों पर बढ़त है। गुजरात की तरह ही आम आदमी पार्टी का यहां भी कोई खाता नहीं खुला।

                                                                                              DECEMBER 08, 2022 / 8:13 AM IST

                                                                                              HP Assembly Election Results: 11 में से 7 मंत्री कांटे के मुकाबले में फंसे

                                                                                              हिमाचल प्रदेश में हर बार 45 से 75% मंत्रियों के चुनाव हारने का भी ट्रेंड रहा है। इस बार भी जयराम ठाकुर के 11 में से 7 मंत्री कांटे के मुकाबले में फंसे हैं। दो मंत्रियों की तो सीट भी बदली गई। इनमें शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज को शिमला शहरी सीट की जगह कसुम्पटी से और वनमंत्री राकेश पठानिया को कांगड़ा जिले की नूरपुर सीट की जगह फतेहपुर से उतारा गया।

                                                                                                DECEMBER 08, 2022 / 8:11 AM IST

                                                                                                सराज सीट से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आगे

                                                                                                हिमाचल प्रदेश के शुरुआती रुझान में चार सीटों पर बीजेपी आगे है। जबिक एक सीट पर कांग्रेस आगे। सराज सीट से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आगे चल रहे हैं।

                                                                                                  DECEMBER 08, 2022 / 8:06 AM IST

                                                                                                  गुजरात विधानसभा चुनाव और हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

                                                                                                  उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट और बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 6 विधानसभा सीटों के उपचुनाव की भी मतगणना शुरू हुई।

                                                                                                    DECEMBER 08, 2022 / 7:28 AM IST

                                                                                                    Himachal Pradesh Election Result 2022: स्ट्रॉन्ग रूम सुबह 7.30 बजे खुलेगा

                                                                                                    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती आज होगी। मंडी की SDM रितिका जिंदल का कहना है, "आज नतीजे का दिन है। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। स्ट्रॉन्ग रूम सुबह 7.30 बजे खुलेगा।"

                                                                                                      DECEMBER 08, 2022 / 7:19 AM IST

                                                                                                      Himachal Pradesh Election Results 2022 LIVE: BJP को वापसी की उम्मीद, कांग्रेस को बहुमत का भरोसा

                                                                                                      एग्जिट पोल में हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की वापसी की भविष्यवाणी के साथ, सत्तारूढ़ पार्टी पांच साल बाद सरकार न दोहराने के चलन को तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद कर रही है। जबकि कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने की उम्मीद कर रही है। पहाड़ी राज्य में किसकी सरकार होगी, ये देखना दिलचस्प होगा।

                                                                                                        DECEMBER 08, 2022 / 7:08 AM IST

                                                                                                        Himachal Election Result 2022: हिमाचल में हुआ था बंपर मतदान

                                                                                                        राज्य में 12 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में करीब 76.44 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे। चुनाव आयोग ने कहा कि राज्य, जिला और अनुमंडल स्तर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ पहले बैठकें की जा चुकी हैं और उन्हें पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अपने मतगणना एजेंटों की प्रतिनियुक्ति करने के लिए कहा गया था।

                                                                                                          DECEMBER 08, 2022 / 7:03 AM IST

                                                                                                          शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना 8 बजे से शुरू होगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

                                                                                                            DECEMBER 08, 2022 / 6:55 AM IST

                                                                                                            हिमाचल विधानसभा चुनाव: नतीजों से पहले गोलगप्पे खाते दिखे मुख्यमंत्री

                                                                                                            हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाने से एक दिन पहले बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मशहूर रिज इलाके में ‘गोलगप्पों’’ का लुत्फ उठाते नजर आए।

                                                                                                            उनके साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हिमाचल प्रदेश के संगठनात्मक सचिव पवन राणा, पार्टी के चुनाव सह-प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा और शिमला (शहरी) से बीजेपी उम्मीदवार संजय सूद भी थे।

                                                                                                              DECEMBER 08, 2022 / 6:44 AM IST

                                                                                                              पहले बैलेट पेपर की होगी मतगणना

                                                                                                              चुनाव आयोग के मुताबिक, मतगणना सुबह आठ बजे पोस्टल बैलेट की मतगणना शुरू होगी और उसके बाद साढ़े आठ बजे EVM से गिनती की जाएगी। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 14वीं विधानसभा के गठन के लिए मतगणना सुबह आठ बजे पोस्टल बैलेट के साथ शुरू होगी। जबकि 8.30 बजे से EVM से मतगणना शुरू हो जाएगी।