झारखंड की राजनीति में जल्द ही बहुत बड़ी उठा-पटक देखने को मिल सकती है। खबर है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा को तगड़ा झटका लग सकता है और ये झटक कोई और नहीं बल्कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन दे सकते हैं। वही चंपई सोरेन जिन्हें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सबसे करीबी और भरोसेमंद नेताओं से एक माना जाता है। खबर ये भी है कि चंपई सोरेन जल्द ही भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। वह अकेले नहीं बल्कि पार्टी के और भी कई विधायकों को तोड़ सकते हैं। इसमें एक पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम का नाम भी सामने आ रहा है।
