Get App

Karnataka Assembly Election: EC ने BJP के खिलाफ 'Corruption Rate Card' विज्ञापनों पर डीके शिवकुमार को भेजा नोटिस

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के अध्यक्ष से कहा कि सात मई 2023 को शाम सात बजे तक सही साक्ष्य उपलब्ध कराए जाएं, उदाहरण के लिए विज्ञापन में दी नियुक्तियों और ट्रांसफर, नौकरियों के प्रकार और कमीशन के प्रकारों के लिए रेट का प्रमाण, और अगर कोई स्पष्टीकरण हो, तो साथ में वह भी दिया जाए। इसने कहा कि इसे सार्वजनिक मंच पर भी रखा जाए

MoneyControl Newsअपडेटेड May 06, 2023 पर 10:06 PM
Karnataka Assembly Election: EC ने BJP के खिलाफ 'Corruption Rate Card' विज्ञापनों पर डीके शिवकुमार को भेजा नोटिस
EC ने BJP के खिलाफ 'रेट कार्ड' विज्ञापनों पर डीके शिवकुमार को भेजा नोटिस

चुनाव आयोग (EC) ने BJP के खिलाफ अखबारों में छपे ‘भ्रष्टाचार रेट कार्ड’ (Corruption Rate Card) विज्ञापनों को लेकर कांग्रेस की कर्नाटक इकाई को नोटिस जारी किया और कहा कि आरोपों को साबित करने के लिए रविवार शाम तक ‘अनुभवजन्य’ साक्ष्य उपलब्ध कराए जाएं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ से दर्ज कराई गई शिकायत के बाद शनिवार को नोटिस जारी किया गया।

कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले, कांग्रेस ने 2019 और 2023 के बीच राज्य में 'भ्रष्टाचार दर' को लिस्टेड करते हुए पोस्टर और विज्ञापन जारी किए और बीजेपी सरकार को 'ट्रबल इंजन' करार दिया।

चुनाव आयोग ने अपने नोटिस में कहा, "ये एक उचित धारणा है कि कांग्रेस के पास सामग्री/अनुभवजन्य/सत्यापन योग्य साक्ष्य हैं, जिसके आधार पर ये विशिष्ट/स्पष्ट 'तथ्य' छापे गए हैं, एक ऐसी कार्रवाई जिसका लेखक के ज्ञान, इच्छा और ऐसा करने के पीछे की मंशा का पता लगाने के लिए निष्पक्ष रूप से मूल्यांकन किया जा सकता है।"

इसने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के अध्यक्ष से कहा कि सात मई 2023 को शाम सात बजे तक सही साक्ष्य उपलब्ध कराए जाएं, उदाहरण के लिए विज्ञापन में दी नियुक्तियों और ट्रांसफर, नौकरियों के प्रकार और कमीशन के प्रकारों के लिए रेट का प्रमाण, और अगर कोई स्पष्टीकरण हो, तो साथ में वह भी दिया जाए। इसने कहा कि इसे सार्वजनिक मंच पर भी रखा जाए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें