Karnataka Assembly Polls 2023 LIVE Updates: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान बुधवार, 10 मई को होने वाला है। चुनावी प्रचार में सभी पार्टियां ने सियासी कुर्सी पाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। बीजेपी हो या कांग्रेस सभी पार्टियों ने जमकर प्रचार किया। अब सभी राजनीतिक जानकारों की नजर 10 मई को होने वाले मतदान पर टिकी हैं। मतदाता जिस भी पार्टी के पक्ष में अपना मतदान करेंगे और उसके जो परिणाम आएंगे वो अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की दिशा और दशा को तय करेंगे। इस बार के चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) फिर से सत्ता में वापसी के लिए, तो वहीं कांग्रेस (Congress) उसे पटखनी देने के लिए जोर आजमाइश कर रही है। राज्य की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बने जनता दल (सेक्युलर) ने भी मतदाताओं को रिझाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
