कर्नाटक कैबिनेट में 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। मंत्री के तौर पर इन 24 विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की उपस्थिति में राजभवन में हुआ। कर्नाटक विधानसभा में अब 34 मंत्री हो गए हैं। कर्नाटक के सीएम के तौर पर सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम के तौर पर शिवकुमार ने 20 मई को शपथ ग्रहण किया था।
