कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने दिया इस्तीफा, हार के बाद राज्यपाल को सौंपा अपना रिजाइन

कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों में शानदार जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत हासिल कर बहुमत के आंकड़े को भी पार कर दिया है। अब हार के बाद बीजेपी के सीएम बसवराज बोम्मई ने आज यानी 13 मई की शाम राज्यपाल को अपना इस्तीफा भी सौंप दिया है। बसवराज बोम्मई ने हार के बाद कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसके साथ ही कर्नाटक के पूरे मंत्रिमंडल का इस्तीफा भी हो गया है

अपडेटेड May 13, 2023 पर 10:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हार के बाद बीजेपी के सीएम बसवराज बोम्मई ने आज यानी 13 मई की शाम राज्यपाल को अपना इस्तीफा भी सौंप दिया है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में लगभग सभी सीटों के नतीजे करीब करीब आ गए हैं। इलेक्शन कमीशन की ऑफीशियल वेबसाइट के मुताबिक राज्य की 224 सीटों में से 223 सीटों के नतीजे जारी किए जा चुके हैं। कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों में शानदार जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत हासिल कर बहुमत के आंकड़े को भी पार कर दिया है। अब हार के बाद बीजेपी के सीएम बसवराज बोम्मई ने आज यानी 13 मई की शाम राज्यपाल को अपना इस्तीफा भी सौंप दिया है।

बसवराज बोम्मई ने दिया इस्तीफा

बसवराज बोम्मई ने हार के बाद कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसके साथ ही कर्नाटक के पूरे मंत्रिमंडल का इस्तीफा भी हो गया है। कर्नाटक के विधानसभा चुनावों में बीजेपी केवल 65 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाने में कामयाब हो पाई है। वहीं जेडीएस को केवल 4 सीटें ही मिल पाई हैं। जबकि अन्य पार्टियों के खाते में केवल चार सीटें ही मिल पाई हैं।

कर्नाटक में दलित CM बनाएगी कांग्रेस? सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार के बाद ये दिग्गज नेता रेस में सबसे आगे


बासवराज बोम्मई ने स्वीकार की हार

कर्नाटक विधानसभा चुनावों मे बीजेपी और बसवराज बोम्मई ने अपनी हार को स्वीकार किया। शनिवार की शाम वे राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। चुनावी नतीजों के दिन शुरुआती रुझानों में ही कांग्रेस अपनी बढ़त बनाती दिखी। हालांकि बीच बीच में बीजेपी थोड़ी बहुत रिकवरी करते हुए ही दिखाई दी। लेकिन शाम को नतीजे साफ होते होते कांग्रेस पार्टी के पास स्पष्ट बहुमत था।

कांग्रेस सिद्धारमैया को बना सकती है राज्य का सीएम

कर्नाटक विधान सभाचुनाव को जीतने के बाद फिलहाल कांग्रेस के लिए यह गुत्थी कायम है कि आखिर राज्य की कमान किसे सौंपी जाए। फिलहाल कई सारे सूत्रों के हवाले से यह खबर आ रही है कि कर्नाटक में सीएम की कुर्सी सिद्धारमैया के पास जा सकती है। मुख्यमंत्री पद के लिए सिद्धारमैया शीर्ष उम्मीदवार हैं। इसके अलावा डीके शिवकुमार भी सीएम पद की रेस में शामिल हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस कर्नाटक में तीन डिप्टी सीएम के फॉर्मूले को अपनाने की तैयारी कर रही है। जिनमें से एक डिप्टी सीएम लिंगायत समुदाय से भी हो सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।