Get App

Karnataka CM: सिद्धारमैया ने दी राजनीति छोड़ने की धमकी? कांग्रेस विधायक ने बताया, CM पद के लिए क्यों मंजूर नहीं हैं डीके शिवकुमार

Karnataka CM: विधायक के अनुसार, सिद्धारमैया (Siddaramaiah) ने उन्हें बताया कि सभी सर्वे में उन्हें ही सबसे ज्यादा अप्रूवल रेटिंग दी है और DKS को महज 10% रेटिंग मिली है। AHINDA, यानि अल्पसंख्यक, पिछड़े और दलितों ने कांग्रेस को बढ़-चढ़कर वोट दिया है। इन सब को उम्मीद है कि सिद्धारमैया ही मुख्यमंत्री होंगे। लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है, तो ये सारा वोट बैंक लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से छिटक जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड May 17, 2023 पर 4:49 PM
Karnataka CM: सिद्धारमैया ने दी राजनीति छोड़ने की धमकी? कांग्रेस विधायक ने बताया, CM पद के लिए क्यों मंजूर नहीं हैं डीके शिवकुमार
Karnataka CM: मुख्यमंत्री पद के नाम पर आखिर फैसला विधायकों और आलाकमान की ओर से सर्वसम्मति से लिया जाएगा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री (Karnataka CM) को लेकर अभी भी सस्पेंस जारी है। इस बीच कांग्रेस (Congress) के शीर्ष दावेदार सिद्धारमैया (Siddaramaiah) ने CM की कुर्सी को लेकर मंगलवार रात वोक्कालिगा के एक वरिष्ठ विधायक से कहा कि "या तो उन्हें या किसी तीसरे व्यक्ति को होना चाहिए, लेकिन उनके प्रतिद्वंद्वी डीके शिवकुमार को नहीं।" यानि उनका मतलब था कि मुख्यमंत्री या तो सिद्धारमैया चुने जाएंगे, या फिर कोई तीसरा चेहरा, लेकिन डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) सीएम नहीं बनेंगे। विधायक के अनुसार, सिद्धारमैया ने उन्हें बताया कि सभी सर्वे में उन्हें ही सबसे ज्यादा अप्रूवल रेटिंग दी है और डीकेएस को महज 10% रेटिंग मिली है।

CNN-News18 के मुताबिक, विधायक ने आगे कहा कि AHINDA, यानि अल्पसंख्यक, पिछड़े और दलितों ने कांग्रेस को बढ़-चढ़कर वोट दिया है। इन सब को उम्मीद है कि सिद्धारमैया ही मुख्यमंत्री होंगे। लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है, तो ये सारा वोट बैंक लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से छिटक जाएगा।

विधायक ने कहा कि सिद्धारमैया ने ज्यादातर विधायकों के समर्थन का दावा किया है और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मानना ​​है कि जिसे सबसे ज्यादा वोट मिले उसे मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए।

सिद्धारमैया की राजनीति से संन्यास लेने और भविष्य में पार्टी के किसी भी मामले में शामिल नहीं होने की धमकी ने वरिष्ठ विधायक को झकझोर कर रख दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें