कर्नाटक (Karnataka) का सियासी नाटक अब खत्म होता नजर आ रहा है, क्योंकि राज्य के नए मुख्यमंत्री का नाम अब तय हो गया है। खबरों की मानें, कांग्रेस (Congress) हाई कमान ने KPCC के अध्यक्ष डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) और सिद्धारमैया (Siddaramaiah) के बीच समझौता करा दिया है और दोनों नेता ढाई-ढाई साल के सत्ता शेयरिंग फॉर्मूला पर तैयार हो गए हैं। कर्नाटक में 13 मई को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने भारी बहुमत के साथ जीत हासिल की थी।
CNN-News18 ने सूत्रों के हवाले बताया कि कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया होंगे, जबकि उप-मुख्यमंत्री का पद डीके शिवकुमार को मिलेगा। 50-50 फॉर्मूला में शुरुआत के ढाई सालों में मुख्यमंत्री का पद सिद्धारमैया के पास रहेगा, जबकि बाकी ढाई साल डीके शिवकुमार बतौर CM राज्य की बागडोर संभालेंगे।
इसके अला कर्नाटक में नए मुख्यमंत्री और सरकार के शपथ ग्रहण का दिन और समय भी तय कर लिया गया है। मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण गुरुवार कर्नाटक बैंगलुरु के कांतीरावा स्टेडियम में होगा।
इन शर्तों के साथ तय हुआ कर्नाटक का फॉर्मूला:
मीडियो रिपोर्ट्स की मानें, तो राहुल गांधी कर्नाटक के मुख्यमंत्री को लेकर आधिकारिक घोषणा करेंगे। जबकि News18 ने बताया कि घोषणा से पहले सोनिया गांधी सभी दावेदारों से मुलाकात करेंगी। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी ने कहा कि सभी के साथ ईमानदारी से न्याय होगा। मतलब साफ है कि कांग्रेस न ही सिद्धारमैया को और न ही डीके शिवकुमार को नाराज करना चाहती है।
वहीं 18 मई को शपथ ग्रहण होगा। खबर ये भी है कि मुख्यमंत्री और उप-मु्ख्यमंत्री के साथ 10 मंत्री भी शपथ लेंगे।
दरअसल कर्नाटक CM पद को लेकर पिछले चार दिनों से बेंगलुरु से लेकर दिल्ली तक कई बैठकें हुईं। सिद्धारमैया इस दौड़ में सबसे आगे चल रहे थे। इससे पहले रविवार को हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों ने एक प्रस्ताव पास कर, अपना नेता चुनने का अधिकार राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को दिया था।