तो इसलिए डीके शिवकुमार ने माना पार्टी का फैसला, भाई डीके सुरेश ने बताया क्यों डिप्टी CM पद पर राजी हुए KPCC चीफ

Karnataka CM: डीके सुरेश ने भविष्य में DKS के लिए सीएम पद की कामना की और कहा कि अभी लंबा रास्ता तय करना है। उन्होंने कहा, "भविष्य में, हम देखेंगे, अभी एक लंबा रास्ता तय करना है। मैंने इसकी कामना की थी (डीके शिवकुमार के लिए सीएम पद), लेकिन ऐसा नहीं हुआ, हम इंतजार करेंगे और देखेंगे।" इस बीच, डीके शिवकुमार ने भी पुष्टि की कि वह "पार्टी के हित में" उपमुख्यमंत्री पद लेने के लिए तैयार हैं

अपडेटेड May 18, 2023 पर 1:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भाई डीके सुरेश ने बताया क्यों डिप्टी CM पद पर राजी हुए KPCC चीफ

Karnataka CM: कर्नाटक कांग्रेस (Karnataka Congress) अध्यक्ष डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) के भाई डीके सुरेश (DK Suresh) ने गुरुवार को बताया कि वह मुख्यमंत्री पद पर सिद्धारमैया (Siddaramaiah) के साथ आगे बढ़ने के पार्टी के फैसले से पूरी तरह खुश नहीं हैं। हालांकि, सुरेश ने कहा कि डीकेएस ने राज्य के हित में इस फैसले को मान लिया है। कांग्रेस के सांसद ने कहा, "मैं पूरी तरह से खुश नहीं हूं, लेकिन हमें कर्नाटक की जनता से किए वादों को पूरा करना है। इसलिए डीके शिवकुमार ने इस फैसले को मान लिया।"

कर्नाटक में नई सरकार बनाने को लेकर चल रही खींचतान को खत्म करते हुए, कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को ऐलान किया कि सिद्धारमैया मुख्यमंत्री का पदल संभालेंगे, जबकि डीके शिवकुमार उनके डिप्टी रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोग 20 मई को दोपहर करीब 12:30 बजे होगा।

डीके सुरेश ने भविष्य में DKS के लिए सीएम पद की कामना की और कहा कि अभी लंबा रास्ता तय करना है। उन्होंने कहा, "भविष्य में, हम देखेंगे, अभी एक लंबा रास्ता तय करना है। मैंने इसकी कामना की थी (डीके शिवकुमार के लिए सीएम पद), लेकिन ऐसा नहीं हुआ, हम इंतजार करेंगे और देखेंगे।"


इस बीच, डीके शिवकुमार ने भी पुष्टि की कि वह "पार्टी के हित में" उपमुख्यमंत्री पद लेने के लिए तैयार हैं।

Karnataka New CM: कर्नाटक का नाटक खत्म, सिद्धारमैया होंगे CM, डीके शिवकुमार डिप्टी CM, 20 मई को लेंगे शपथ

इंडिया टुडे ने शिवकुमार के हवाले से कहा, “कर्नाटक के लिए हमारी प्रतिबद्धता है। लोकसभा चुनाव हैं। इसलिए पार्टी के व्यापक हित में मैंने फॉर्मूले पर सहमति जताई है।" उन्होंने कहा, “कर्नाटक की सेवा करने के लिए अब मुझ पर ज्यादा जिम्मेदारी है।”

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष ने फैसला किया कि सिद्धारमैया जी को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाया जाए और डीके शिवकुमार को कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री बनाया जाए। हमारी पहली प्राथमिकता है कि हम अपने 5 गारंटी को लागू करे, जो कि हम अपने पहले कैबिनेट बैठक में निर्णय लेंगे। हम एक समान विचारधारा वाली पार्टी को शपथ समारोह में बुलाएंगे।

उन्होंने आगे बताया कि 20 मई को शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ ही मंत्रियों का एक समूह भी उस दिन शपथ लेगा। शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को दोपहर 12:30 बजे होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।