कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का बीजेपी पर पलटवार, कहा – उनके कई विधायक मेरे संपर्क में

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने बीजेपी को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि कर्नाटक में बीजेपी के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं। हम तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। हम एकजुट हैं और एकजुट रहेंगे। बीजेपी पहले अपना घर ठीक करे। बीजेपी ने कहा था कि डीके शिवकुमार पार्टी छोड़कर नई पार्टी का गठन कर सकते हैं

अपडेटेड Mar 02, 2025 पर 1:56 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
डीके शिवकुमार ने सभी राजनीतिक अफवाहों को निराधार और बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया है।

कर्नाटक में डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के महाशिवरात्रि पर ईशा योग केंद्र जाने को लेकर बवाल मचा हुआ है। इससे पहले उनके महाकुंभ में जानें और संगम स्नान को लेकर भी विवाद हुआ था। कांग्रेस नेता इस पर दो खेमों में बंटे नजर आ रहे हैं। इस बीच, बीजेपी ने मौके का फायदा उठाकर राजनीतिक अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है। बीजेपी ने कहा है कि शिवकुमार कांग्रेस छोड़कर नई पार्टी बना सकते हैं। इस बीच डीके शिवकुमार ने बीजेपी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि कर्नाटक में बीजेपी के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं। हम तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। हम एकजुट हैं और एकजुट रहेंगे। बीजेपी पहले अपना घर ठीक करे।

न्यज एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए शिवकुमार ने कहा कि बीजेपी को पहले अपना घर ठीक करना चाहिए। जैसा कि मेरे कुछ मंत्रियों ने कहा है। मेरे मंत्रियों ने पहले ही सबकुछ बता दिया है। मैं इस बारे में ज्यादा चर्चा नहीं करना चाहता हूं। भाजपा टूटे हुए घर की तरह है, जबकि कांग्रेस एकजुट है।

डीके शिवकुमार ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ मंच पर नजर आए


कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी के शिवकुमार ने तमिलनाडु स्थित ईशा योग सेंटर में महाशिवरात्रि समारोह में केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ मंच शेयर कर चुके हैं। इस पर विवाद खड़ा हो गया था। कांग्रेस के कई नेताओं ने जग्गी वासुदेव और शाह के साथ मंच शेयर करने के उनके फैसले पर सवाल उठाना शुरू कर दिया था। कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी पर खुलकर हमला किया। जिससे सत्तारूढ़ पार्टी के भीतर अंदरूनी कलह की अफवाहें फैल गई। इस बीच राज्य में विपक्षी भाजपा ने दावा किया कि शिवकुमार कांग्रेस छोड़कर उनकी पार्टी की मदद से वैकल्पिक सरकार बना सकते हैं। हालांकि शिवकुमार इस मामले में सफाई देते रहे। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से धार्मिक मंच था। कोई राजनीतिक मंच नहीं था। हालंकि सीएम ने नहीं बनाए जाने की वजह से डीके शिवकुमार पार्टी से नाराज चल रहे हैं।

हिंदू पैदा हुआ, हिंदू ही मरूंगा – डीके शिवकुमार

वहीं डीके शिवकुमार ने कहा कि मैं हिंदू के रूप में जन्मा था और हिंदू के रूप में ही मरूंगा। शिवकुमार ने कहा कि सद्गुरु कर्नाटक से हैं। वह कावेरी जल के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने आकर मुझे व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया था। वह महान काम कर रहे हैं। कई राजनीतिक दलों के विधायक और नेता वहां थे। इसलिए, मैं वहां गया। यह मेरी व्यक्तिगत आस्था है। उन्होंने कहा कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र में यीशु की 100 फीट ऊंची मूर्ति है। इसे स्थानीय लोगों ने बनवाया था। तब भाजपा ने मुझे 'येसुकुमार' कहा था। मैं सभी धर्मों, जातियों में विश्वास करता हूं। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा समाज में सभी को एक साथ लेकर चलने की है। लिहाजा कुछ लोगों को यह पसंद हो सकता है, कुछ को पसंद नहीं हो सकता।

Threat Message: शाहबाज हुमायूं ने महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस पर हमले की दी धमकी, मुंबई पुलिस को पाकिस्तान से आया मैसेज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।