Threat Message: पाकिस्तान से एक मैसेज के जरिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जान से मारने की धमकी आने के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) पर हमले की चेतावनी देने वाला एक WhatsApp नंबर पर धमकी भरा मैसेज मिला। धमकी वाला ये मैसेज एक पाकिस्तानी फोन नंबर से वर्ली ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम को भेजा गया था। धमकी मिलते ही मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई है।
धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। अधिकारी मैसेज के स्रोत का पता लगाने और इसकी विश्वसनीयता निर्धारित करने के लिए काम कर रहे हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि एहतियात के तौर पर सीएमओ और अन्य प्रमुख सरकारी भवनों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वर्ली पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्हें यह मैसेज एक पाकिस्तानी नंबर से मिला है। उसमें पड़ोसी देश से महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय पर हमला करने की साजिश का मैसेज है। मैसेज भेजने वाले व्यक्ति ने अपना नाम मलिक शाहबाज हुमायूं राजा (Malik Shahbaz Humayun Raja Dev) देव बताया है। धमकी की आशंका के बाद पुलिस ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा बढ़ा दी है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि एहतियात के तौर पर मुख्यमंत्री, उनके कार्यालय और अन्य प्रमुख सरकारी भवनों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
जांच आगे बढ़ने पर आगे की जानकारी का इंतजार है। अधिकारी मैसेज के स्रोत का पता लगाने और इसकी विश्वसनीयता निर्धारित करने के लिए भी काम कर रहे हैं। मुंबई पुलिस को यह धमकी भरा मैसेज डिप्टी सीएम और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे को 20 फरवरी को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिलने के कुछ दिनों बाद आया है। ईमेल में शिवसेना नेता की कार को उड़ाने की धमकी दी गई थी। मंत्रालय के साथ गोरेगांव और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशनों को भी धमकी भरे मैसेज मिले हैं।
मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने बुलढाणा पुलिस की सहायता से 21 फरवरी को डिप्टी सीएम शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ईमेल के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में मंगेश वायल (35) और अभय शिंगणे (22) शामिल हैं। दोनों बुलढाणा जिले के देहुगांव राजा तालुका के देउलगांव माही के निवासी हैं। बाद में उन्हें मुंबई लाया गया।
गोरेगांव पुलिस स्टेशन को उपमुख्यमंत्री की कार को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम हरकत में आई। गोरेगांव पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 351 (3), 351 (4) और 353 (2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई।