Karnataka Election 2023: JDS ने चुनाव आयोग से की एक्टर और BJP प्रचारक किच्चा सुदीप की फिल्मों पर रोक लगाने की मांग

पार्टी ने दावा किया कि ये मतदाताओं को प्रभावित कर सकता है। हाल ही में एक्टर किच्चा सुदीप (Kichcha Sudeep) ने घोषणा की कि वह चुनावी राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए प्रचार करेंगे। JDS नेता तनवीर अहमद ने कहा कि कानून के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति जिसका राजनीतिक जुड़ाव है, उसे सार्वजनिक मंच पर नहीं देखा जा सकता है

अपडेटेड Apr 07, 2023 पर 9:19 PM
JDS ने चुनाव आयोग से की एक्टर और BJP प्रचारक किच्छा सुदीप की फिल्मों पर रोक लगाने की मांग

Karnataka Election 2023: जनता दल (सेक्यूलर) (JDS) ने शुक्रवार को चुनाव आयोग (EC) को पत्र लिखकर कर्नाटक चुनाव (Karnataka Polls) से पहले कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप (Kichcha Sudeep) की फिल्मों, शो और विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। पार्टी ने दावा किया कि ये मतदाताओं को प्रभावित कर सकता है। हाल ही में एक्टर सुदीप ने घोषणा की कि वह चुनावी राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए प्रचार करेंगे।

JDS नेता तनवीर अहमद ने कहा कि कानून के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति जिसका राजनीतिक जुड़ाव है, उसे सार्वजनिक मंच पर नहीं देखा जा सकता है।

तनवीर अहमद ने ANI से कहा, “सुदीप कर्नाटक के सीएम के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं और BJP के लेटरहेड पर भेजे गए सभी मीडिया को निमंत्रण देते हैं। वह वास्तव में कहते हैं कि वह वही करेंगे, जो माननीय मुख्यमंत्री कहते हैं, वह एक राजनीतिक दल को फॉलो कर रहे हैं, इसलिए वह एक राजनेता हैं।"


JDS नेता आगे कहते हैं, “कानून के अनुसार, कोई भी व्यक्ति जिसकी राजनीतिक संबद्धता है, उसे सार्वजनिक मंच पर नहीं देखा जा सकता है। इसलिए हमने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि वह सुदीप की फिल्मों, OTT प्लेटफॉर्म, विज्ञापनों के मामले को देखे।"

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को एक ही चरण में होने हैं और मतगणना 13 मई को होगी।

कांग्रेस को एक और झटका, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने थामा BJP का हाथ, बोले- सोचा नहीं था पार्टी छोड़नी पड़ेगी

कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप ने राजनीति में अपने प्रवेश की अटकलों को हवा देते हुए बुधवार को कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल नहीं होंगे, लेकिन कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।

अभिनेता ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को अपना समर्थन दिया, साथ उन्हें अपना "मामा" कहकर भी संबोधित किया।

उन्होंने बोम्मई के साथा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मैं सीएम को मामा कहता हूं, क्योंकि मैंने उन्हें बचपन से देखा है। मेरे पास बहुत कम लोग हैं, जो बचपन से मेरे साथ खड़े हैं। इसलिए उन्हें मामा कहना गलत नहीं होगा। जब मैंने फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश किया, तो मेरा कोई गॉडफादर नहीं था। मैं उन्हें (सीएम) अपना समर्थन देना चाहता हूं।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।