Get App

Karnataka Election 2023: JDS ने चुनाव आयोग से की एक्टर और BJP प्रचारक किच्चा सुदीप की फिल्मों पर रोक लगाने की मांग

पार्टी ने दावा किया कि ये मतदाताओं को प्रभावित कर सकता है। हाल ही में एक्टर किच्चा सुदीप (Kichcha Sudeep) ने घोषणा की कि वह चुनावी राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए प्रचार करेंगे। JDS नेता तनवीर अहमद ने कहा कि कानून के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति जिसका राजनीतिक जुड़ाव है, उसे सार्वजनिक मंच पर नहीं देखा जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 07, 2023 पर 9:19 PM
Karnataka Election 2023: JDS ने चुनाव आयोग से की एक्टर और BJP प्रचारक किच्चा सुदीप की फिल्मों पर रोक लगाने की मांग
JDS ने चुनाव आयोग से की एक्टर और BJP प्रचारक किच्छा सुदीप की फिल्मों पर रोक लगाने की मांग

Karnataka Election 2023: जनता दल (सेक्यूलर) (JDS) ने शुक्रवार को चुनाव आयोग (EC) को पत्र लिखकर कर्नाटक चुनाव (Karnataka Polls) से पहले कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप (Kichcha Sudeep) की फिल्मों, शो और विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। पार्टी ने दावा किया कि ये मतदाताओं को प्रभावित कर सकता है। हाल ही में एक्टर सुदीप ने घोषणा की कि वह चुनावी राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए प्रचार करेंगे।

JDS नेता तनवीर अहमद ने कहा कि कानून के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति जिसका राजनीतिक जुड़ाव है, उसे सार्वजनिक मंच पर नहीं देखा जा सकता है।

तनवीर अहमद ने ANI से कहा, “सुदीप कर्नाटक के सीएम के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं और BJP के लेटरहेड पर भेजे गए सभी मीडिया को निमंत्रण देते हैं। वह वास्तव में कहते हैं कि वह वही करेंगे, जो माननीय मुख्यमंत्री कहते हैं, वह एक राजनीतिक दल को फॉलो कर रहे हैं, इसलिए वह एक राजनेता हैं।"

JDS नेता आगे कहते हैं, “कानून के अनुसार, कोई भी व्यक्ति जिसकी राजनीतिक संबद्धता है, उसे सार्वजनिक मंच पर नहीं देखा जा सकता है। इसलिए हमने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि वह सुदीप की फिल्मों, OTT प्लेटफॉर्म, विज्ञापनों के मामले को देखे।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें