Karnataka Election 2023 Live Updates: भारतीय जनता पार्टी (BJP) आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज यानी मंगलवार (4 अप्रैल) को जारी कर सकती है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि चूंकि अभी और चर्चा होनी है, इसलिए पार्टी मंगलवार को एक और दौर की बैठक करेगी, जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शाम को अंतिम फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि लिस्ट मंगलवार या बुधवार को जारी की जा सकती है। BJP सूत्रों के मुताबिक, रविवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 140 नामों को मंजूरी मिल गई है। वहीं आज 40-50 नाम फाइनल होंगे
Karnataka Election 2023 Live Updates: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को होंगे और नतीजे 13 मई को आएंगे। कर्नाटक में चुनाव संबंधी अधिसूचना 13 अप्रैल को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल है। कांग्रेस ने कुल 224 सीट में से 166 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जबकि जनता दल (सेक्युलर) ने 93 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता
Karnataka Election 2023 Live Updates: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को होंगे और नतीजे 13 मई को आएंगे। कर्नाटक में चुनाव संबंधी अधिसूचना 13 अप्रैल को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल है। कांग्रेस ने कुल 224 सीट में से 166 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जबकि जनता दल (सेक्युलर) ने 93 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापस आने की कोशिश कर ही है। उसने 224 में से कम से कम 150 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। कर्नाटक में 5.21 करोड़ मतदाता हैं, जो 224 विधानसभा सीटों पर मतदान करेंगे।
Nandini vs Amul: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले क्यों छिड़ी दूध की जंग?
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले दो दुग्ध उत्पादक ब्रांड्स नंदिनी (Nandini) बनाम अमूल (Amul) को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। दरअसल, पिछले दिनों देशभर में दूध बेचने वाली कंपनी अमूल ने कर्नाटक में अपनी एंट्री की घोषणा की थी, जिसके बाद यहां के विपक्षी दलों कांग्रेस और JDS ने आरोप लगाया कि सरकार लोकल ब्रांड नंदिनी को खत्म करने की साजिश कर रही है। वहीं, बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को हर चीज में राजनीति करनी है। इस बीच, कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार ने मंगलवार को हासन में स्थित एक नंदिनी मिल्क पार्लर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कर्नाटक के पास पहले से ही नंदिनी है जो अमूल से बेहतर ब्रांड है।
BJP नेता ईश्वरप्पा ने चुनाव लड़ने से किया इनकार
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की कर्नाटक इकाई के वरिष्ठ नेता के एस ईश्वरप्पा ने मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को पत्र लिखकर 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के निर्णय की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह चुनावी राजनीति से ‘संन्यास’ ले रहे हैं। कन्नड़ में लिखे अपने संक्षिप्त पत्र में पूर्व उपमुख्यमंत्री ईश्वरप्पा ने कहा कि यह निर्णय उन्होंने खुद लिया है। बता दें कि ईश्वरप्पा अक्सर अपने बयानों और उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों के कारण विवादों में रहे हैं।
ईश्वरप्पा जून में 75 साल के हो जाएंगे, जो भगवा पार्टी में नेताओं के लिए चुनाव लड़ने और आधिकारिक पदों पर आसीन होने की अनौपचारिक उम्र सीमा है। हालांकि, कभी-कभार इसके अपवाद भी रहे हैं। बीजेपी ने अभी तक 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित नहीं की है।
कर्नाटक में 1,000 करोड़ रुपये के फर्जी खर्च का खुलासा
आयकर विभाग (IT) ने कर्नाटक के कुछ सहकारी बैंकों पर छापा मारकर 1,000 करोड़ रुपये के फर्जी खर्च और कथित वित्तीय अनियमितताओं का पता लगाया है। आयकर विभाग को संदेह था कि ये बैंक अपने ग्राहकों की विभिन्न व्यावसायिक संस्थाओं के धन को इस तरह से इधर-उधर कर रहे हैं, ताकि उन्हें कर देनदारियों से बचाया जा सके। इसके बाद इन बैंकों के 16 परिसरों में तलाशी 31 मार्च को शुरू की गई थी। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बयान में कहा कि तलाशी के दौरान 3.3 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और दो करोड़ रुपये के आभूषण जब्त किए गए।