प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election) के लिए जोर-शोर से भारतीय जनता पार्टी का प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को मोदी मुदबिदरी (Mudbidri) पहुंचे, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। PM ने 'बजरंगबली की जय' के नारे के साथ अपने भाषण की शुरुआत की है। इससे एक दिन पहले कांग्रेस (Congress) ने अपने घोषणा पत्र में सत्ता में आने पर बजरंग दल (Bajrang Dal) कर बैन लगाने की बात कही, जिसके बाद मोदी ने ये तंज भरे लहजे में विपक्षी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
पीएम मोदी ने कहा कि जब पूरी दुनिया भारत के विकास और लोकतंत्र की बात कर रही है। कांग्रेस दुनिया भर में घूम रही है और भारत को उल्टी दिशा में ले जा रही है और उसके लोकतंत्र के खिलाफ बातें कर रही है।
प्रधानमंत्री ने कहा, "10 मई मतदान का दिन बहुत दूर नहीं है, बीजेपी का संकल्प है कि कर्नाटक को नंबर 1 बनाना है। कर्नाटक में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करना और कर्नाटक को मैन्युफैक्चरिंग सुपर पावर बनाना है। तो वही कांग्रेस वोट मांग रही है और कह रही है कि हमारा एक नेता रिटायर होने वाला है। वो आपका वोट इसलिए चाहती है, क्योंकि उनका एक नेता रिटायर हो रहा है।"
PM मोदी के संबोधन की मुख्य बातें:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चुनावी राज्य कर्नाटक में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। आइए नजर डालते हैं उनके शेड्यूल पर-
प्रधानमंत्री मोदी 5 मई को बेल्लारी और तुमकुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम 5 मई को बेंगलुरु में रहेंगे और 6 मई को शहर में दो रोड शो करेंगे।
जहां एक रोड शो लगभग 8km का होगा, वहीं दूसरा लगभग 30km का होगा। इससे पहले गुजरात में 50 Km का सबसे लंबा रोड शो था, जिसके बाद ये दूसरा सबसे लंबा रोड शो होगा।
मोदी 7 मई को कर्नाटक के चार हिस्सों में चार जनसभाएं करेंगे।