Karnataka Election 2023: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election) के लिए मंगलवार रात को अपने 189 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इसके बाद बीजेपी को तगड़ा झटका लगा, जब कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी (Laxman Savadi) ने विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने पर बगावत करते हुए पार्टी छोड़ दी। इससे पहले भी पार्टी के एक और बड़े नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार (Jagadish Shettar) की नाराजगी की खबरें भी सामने आई हैं, क्योंकि उनका नाम भी इस लिस्ट से नदारद है। शेट्टार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे हैं।
