Get App

कर्नाटक चुनाव: PM मोदी ने 'The Kerala Story' को बताया आतंकी साजिशों पर आधारित फिल्म, कांग्रेस पर भी साधा जमकर निशाना

कर्नाटक के बल्लारी में एक जन सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने ये आरोप भी लगाया कि कांग्रेस आतंकी प्रवृत्ति वालों से पिछले दरवाजे से राजनीतिक सौदेबाजी तक कर रही है। ‘The Kerala Story’ को आतंकवादियों की 'छद्म नीतियों की साजिशों पर आधारित फिल्म' करार देते हुए मोदी ने कहा कि ये फिल्म केरल में चल रही आतंकी साजिश का खुलासा करती है

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड May 05, 2023 पर 6:07 PM
कर्नाटक चुनाव: PM मोदी ने 'The Kerala Story' को बताया आतंकी साजिशों पर आधारित फिल्म, कांग्रेस पर भी साधा जमकर निशाना
बेल्लारी में कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले जनसभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PHOTO-PTI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शुक्रवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election) में फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) को लेकर जारी विवाद का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वो समाज को तहस-नहस करने वाली ‘आतंकी प्रवृत्ति’ के साथ खड़ी नजर आ रही है। कर्नाटक के बल्लारी में एक जन सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने ये आरोप भी लगाया कि कांग्रेस आतंकी प्रवृत्ति वालों से पिछले दरवाजे से राजनीतिक सौदेबाजी तक कर रही है।

‘द केरल स्टोरी’ को आतंकवादियों की 'छद्म नीतियों की साजिशों पर आधारित फिल्म' करार देते हुए मोदी ने कहा कि ये फिल्म केरल में चल रही आतंकी साजिश का खुलासा करती है।

उन्होंने कहा, "देश का दुर्भाग्य देखिए। कांग्रेस आज समाज को तहस-नहस करने वाली इस आतंकी प्रवृत्ति के साथ खड़ी नजर आ रही है। इतना ही नहीं, ऐसे आतंकी प्रवृत्ति वालों से कांग्रेस पिछले दरवाजे से राजनीतिक सौदेबाजी तक कर रही है। कर्नाटक के लोगों को इसलिए कांग्रेस से बहुत ज्यादा सतर्क रहना है।"

प्रधानमंत्री ने आतंकवाद को मानवता विरोधी, जीवन मूल्य विरोधी और विकास विरोधी करार देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस मुद्दे पर सख्त है, लेकिन जब भी आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई होती है, तो कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें