Karnataka Result 2023: कर्नाटक विधान सभा चुनाव में कांग्रेस ने शानदार वापसी की है। दक्षिण भारत में कर्नाटक ही BJP का गढ़ था। जहां से कांग्रेस ने BJP को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। चुनाव नतीजे आने के बाद राज्य में सीएम की कुर्सी को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आम आदमी की निगाहें इंतजार कर रही हैं कि आखिर सीएम की कुर्सी पर कौन बैठेंगे। सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच रेस मानी जा रही है। 75 साल के सिद्धरमैया 2013 से 2018 तक सीएम के तौर पर राज्य की कमान संभाल चुके हैं। साल 2013 में मल्लिकार्जुन खड़गे को पछाड़ते हुए सिद्धरमैया सीएम बने थे।
