कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karanataka Election 2023) में कांग्रेस (Congress) ने शानदार जीत दर्ज की है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि बीजेपी महज 66 सीटों पर सिमट गई और जनता दल सेक्यूलर (JDS) के खाते में कुल 19 सीट गईं। चुनाव में दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की। इसके अलावा कल्याण राज्य प्रगति पक्ष और सर्वोदय कर्नाटक पक्ष ने एक-एक सीट जीती है। निवर्तमान विधानसभा में, सत्तारूढ़ BJP के पास 116 विधायक थे। इसके बाद कांग्रेस के 69, JD(S) के 29, BSP का एक, निर्दलीय दो, स्पीकर एक और 6 सीटें खाली थीं।
