Get App

Karnataka Election Results 2023: जीत की ओर बढ़ रही कांग्रेस ने 14 मई को बुलाई विधायक दल की बैठक, कौन होगा सीएम?

Karnataka Election Results 2023: दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर प्राप्त रूझान के अनुसार कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस 123 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि बीजेपी 69 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, JDS 23 सीटों पर आगे चल रही है। राज्य विधानसभा में कुल 224 सीटें हैं। इनमें से सरकार बनाने के लिए किसी एक पार्टी को कम से कम 113 सीटें चाहिए

Akhileshअपडेटेड May 13, 2023 पर 12:36 PM
Karnataka Election Results 2023: जीत की ओर बढ़ रही कांग्रेस ने 14 मई को बुलाई विधायक दल की बैठक, कौन होगा सीएम?
Karnataka Election Results 2023: कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक कल यानी रविवार 14 मई को सुबह बेंगलुरु में बुलाई गई है

Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना शनिवार सुबह 8 बजे से जारी है। अब तक प्राप्त रूझान में कांग्रेस 100 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) करीब 70 सीटों पर आगे है। शनिवार दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर प्राप्त रूझान के अनुसार कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस 123 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि बीजेपी 69 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, JDS 23 सीटों पर आगे चल रही है। राज्य विधानसभा में कुल 224 सीटें हैं। इनमें से सरकार बनाने के लिए किसी एक पार्टी को कम से कम 113 सीटें चाहिए। इस बीच, कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक कल यानी रविवार 14 मई को सुबह बेंगलुरु में बुलाई गई है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवाराज बोम्मई शिगगांव सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। बीजेपी उम्मीदवार अभय पाटिल बेलगावी दक्षिण सीट से अपने प्रतिद्वंदी से 5178 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं, चामराजनगर विधानसभा सीट पर बीजेपी के मंत्री वी सोमन्ना कांग्रेस उम्मीदवार पुट्टारंगशेट्टी से 2,341 मतों से पीछे चल रहे हैं। पुट्टारंगशेट्टी पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ वरुण से भी पीछे चल रहे हैं। इसके अलावा बेल्लारी निर्वाचन क्षेत्र में परिवहन मंत्री बी श्रीरामुलु कभी अपने करीबी और अब कांग्रेस के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी बी नागेंद्र से पीछे चल रहे हैं।

इसके अलावा कित्तूर विधान सभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बाबासाहेब पाटिल बीजेपी विधायक महंतेश डोडागौदर से 337 वोटों से आगे चल रहे हैं। तीर्थहल्ली विधानसभा सीट पर भगवा पार्टी के मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र कांग्रेस उम्मीदवार किममाने रत्नाकर से 184 मतों से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा रायबाग निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी उम्मीदवार दुर्योधन ऐहोल और निर्दलीय उम्मीदवार तथा पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी शंभु कल्लोलिकर के बीच कड़ी टक्कर चल रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें