कर्नाटक में नए CM के नाम पर सस्पेंस बरकरार! दिल्ली रवाना होने से पहले बोले शिवकुमार- 'मैं ब्लैकमेल नहीं करूंगा'

मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवकुमार और सिद्धरमैया के बीच कड़ा मुकाबला है। कांग्रेस ने 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में 135 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की है। वहीं, बीजेपी ने 66 और JDS ने 19 सीट पर जीत हासिल की। शिवकुमार तथा सिद्धरमैया को समर्थन दे रहे विधायकों की संख्या के बारे में अटकलों के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सोमवार को कहा था कि उनका संख्याबल 135 है, क्योंकि उनके नेतृत्व में ही पार्टी ने 135 सीटें जीती हैं

अपडेटेड May 16, 2023 पर 11:11 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे शिवकुमार और सिद्धरमैया को कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने चर्चा के लिए दिल्ली बुलाया है

Karnataka Govt Formation News Updates: कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) मुख्यमंत्री के फैसले को लेकर चल रहे हंगामे के बीच आज यानी मंगलवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले शिवकुमार ने कहा कि हमारी संख्या 135 है, मैं यहां किसी को विभाजित नहीं करना चाहता। अगर पार्टी चाहती है तो वे मुझे जिम्मेदारी देंगे। मैं बैकस्टैब नहीं करूंगा और मैं ब्लैकमेल नहीं करूंगा। मुख्यमंत्री पद के लिए जोरदार लामबंदी के बीच डीके शिवकुमार राज्य में सरकार गठन के मुद्दे पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा करने के लिए मंगलवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं।

मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे शिवकुमार और सिद्धरमैया को कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने चर्चा के लिए दिल्ली बुलाया है। हालांकि, शिवकुमार ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए राष्ट्रीय राजधानी के अपने दौरे को सोमवार शाम को रद्द कर दिया था, जिससे ये अटकलें लगाई गईं कि पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं है। वहीं, सिद्धरमैया सोमवार से दिल्ली में हैं।

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (KPCC) के अध्यक्ष शिवकुमार ने सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरा। मुख्यमंत्री पद के चुनाव के लिए नव निर्वाचित विधायकों से बातचीत करने वाले कांग्रेस के तीन केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इसकी जानकारी दी और सोमवार को अपनी रिपोर्ट सौंपी।


कांग्रेस विधायक दल ने रविवार को बेंगलुरु में एक होटल में हुई बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को विधायक दल का नेता चुनने के लिए अधिकृत किया था। बता दें कि मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवकुमार और सिद्धरमैया के बीच कड़ा मुकाबला है। कांग्रेस ने 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में 135 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की है।

वहीं, बीजेपी ने 66 और JDS ने 19 सीट पर जीत हासिल की। शिवकुमार तथा सिद्धरमैया को समर्थन दे रहे विधायकों की संख्या के बारे में अटकलों के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सोमवार को कहा था कि उनका संख्याबल 135 है, क्योंकि उनके नेतृत्व में ही पार्टी ने 135 सीटें जीती हैं।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में कोयला खदान के परिसीमन को लेकर खूनी संघर्ष, 16 लोगों की मौत

राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित होने के बाद शिवकुमार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया का समर्थन कर रहे विधायकों की संख्या के बारे में लगाई जा रही अटकलों के बीच उनका यह बयान आया है। शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि पार्टी आलाकमान ने उन्हें दिल्ली बुलाया है। वहीं, बीजेपी ने 66 और जद(एस) ने 19 सीट पर जीत हासिल की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।