Karnataka Govt Formation News Updates: कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) मुख्यमंत्री के फैसले को लेकर चल रहे हंगामे के बीच आज यानी मंगलवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले शिवकुमार ने कहा कि हमारी संख्या 135 है, मैं यहां किसी को विभाजित नहीं करना चाहता। अगर पार्टी चाहती है तो वे मुझे जिम्मेदारी देंगे। मैं बैकस्टैब नहीं करूंगा और मैं ब्लैकमेल नहीं करूंगा। मुख्यमंत्री पद के लिए जोरदार लामबंदी के बीच डीके शिवकुमार राज्य में सरकार गठन के मुद्दे पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा करने के लिए मंगलवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं।
