Get App

Karnataka Lok Sabha Elections Dates 2024: कर्नाटक में कितने चरण में होंगे चुनाव और कब-कब डाले जाएंगे वोट, जानें सबकुछ

Karnataka Lok Sabha Elections 2024 Schedule: कर्नाटक लोकसभा चुनाव की तारीखें 26 अप्रैल, 2024 (14 सीटें) और 4 मई, 2024 (14 सीटें) निर्धारित हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि कर्नाटक की जनता दो चरणों में वोट डालेगी। 2024 के लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून तक 7 चरणों में होंगे

Akhileshअपडेटेड Mar 16, 2024 पर 5:10 PM
Karnataka Lok Sabha Elections Dates 2024: कर्नाटक में कितने चरण में होंगे चुनाव और कब-कब डाले जाएंगे वोट, जानें सबकुछ
Karnataka Lok Sabha election dates: कर्नाटक लोकसभा चुनाव दो चरण में होंगे

Karnataka Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग (ECI) के अनुसार, कर्नाटक में आम चुनाव दो चरणों में होंगे। कर्नाटक लोकसभा चुनाव की तारीखें 26 अप्रैल, 2024 (14 सीटें) और 4 मई, 2024 (14 सीटें) निर्धारित हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि कर्नाटक की जनता दो चरणों में वोट डालेगी। 2024 के लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून तक 7 चरणों में होंगे। इन चरणों में कुल 543 निर्वाचन क्षेत्र शामिल होंगे।

कर्नाटक में कुल 28 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। आदर्श आचार संहिता चुनाव की घोषणा के साथ ही देशभर में लागू हो गई है। यह 4 जून को मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहेगी। वोटों की गिनती पूरे देश में सामूहिक रूप से 4 जून 2024 को की जाएगी।

कर्नाटक में कितने लोकसभा क्षेत्र हैं?

कर्नाटक राज्य में 28 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं। जिनके नाम चिक्कोडी, बेलगाम, बागलकोट, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे, शिमोगा, उडुपी चिकमगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बैंगलोर ग्रामीण, बैंगलोर उत्तर, बैंगलोर सेंट्रल, बैंगलोर दक्षिण, चिकबल्लापुर और कोलार शामिल हैं। कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों में से पांच सीटें SC उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं, जबकि दो सीटें ST उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें