Get App

Karnataka New CM: सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, डिप्टी का पद संभालेंगे डीके शिवकुमार! ढाई-ढाई साल का फॉर्मूला तय

Karnataka New CM: कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Siddaramaiah) होंगे, जबकि उप-मुख्यमंत्री का पद डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) को मिलेगा। 50-50 फॉर्मूला में शुरुआत के ढाई सालों में मुख्यमंत्री का पद सिद्धारमैया के पास रहेगा, जबकि बाकी ढाई साल डीके शिवकुमार बतौर CM राज्य की बागडोर संभालेंगे

Shubham Sharmaअपडेटेड May 17, 2023 पर 1:06 PM
Karnataka New CM: सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, डिप्टी का पद संभालेंगे डीके शिवकुमार! ढाई-ढाई साल का फॉर्मूला तय
सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, डिप्टी का पद संभालेंगे डीके शिवकुमार, (PTI PHOTO)

कर्नाटक (Karnataka) का सियासी नाटक अब खत्म होता नजर आ रहा है, क्योंकि राज्य के नए मुख्यमंत्री का नाम अब तय हो गया है। खबरों की मानें, कांग्रेस (Congress) हाई कमान ने KPCC के अध्यक्ष डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) और सिद्धारमैया (Siddaramaiah) के बीच समझौता करा दिया है और दोनों नेता ढाई-ढाई साल के सत्ता शेयरिंग फॉर्मूला पर तैयार हो गए हैं। कर्नाटक में 13 मई को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने भारी बहुमत के साथ जीत हासिल की थी।

CNN-News18 ने सूत्रों के हवाले बताया कि कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया होंगे, जबकि उप-मुख्यमंत्री का पद डीके शिवकुमार को मिलेगा। 50-50 फॉर्मूला में शुरुआत के ढाई सालों में मुख्यमंत्री का पद सिद्धारमैया के पास रहेगा, जबकि बाकी ढाई साल डीके शिवकुमार बतौर CM राज्य की बागडोर संभालेंगे।

इसके अला कर्नाटक में नए मुख्यमंत्री और सरकार के शपथ ग्रहण का दिन और समय भी तय कर लिया गया है। मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण गुरुवार कर्नाटक बैंगलुरु के कांतीरावा स्टेडियम में होगा।

इन शर्तों के साथ तय हुआ कर्नाटक का फॉर्मूला:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें