केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आईफोन (iPhone) को अनलॉक करने के लिए एपल (Apple) से मदद मांगी है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एपल ने इसके लिए मना कर दिया है। एपल ने आईफोन को अनलॉक करने और ईडी को एक्सेस देने से मना कर दिया है। हालांकि सूत्रों का यह भी कहना है कि इस मामले में एपल को अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई अनुरोध मिला ही नहीं है। ऐसा पहली बार नहीं है, जब एपल की कानूनी एजेंसियों से भिड़ंत हुई हो। अमेरिकी जांच एजेंसियों तक को यह इनकार कर चुकी है।
