Get App

Kolkata Protest: छात्रों पर लाठीचार्ज से नाराज BJP ने 28 अगस्त को 'बंगाल बंद' का किया ऐलान, सीएम ममता बनर्जी को बताया 'तानाशाह'

Kolkata doctor rape-murder case: कोलकाता पुलिस ने पश्चिम बंगाल की राजधानी में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें और आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कई बार लाठीचार्ज किया

Akhileshअपडेटेड Aug 27, 2024 पर 4:44 PM
Kolkata Protest: छात्रों पर लाठीचार्ज से नाराज BJP ने 28 अगस्त को 'बंगाल बंद' का किया ऐलान, सीएम ममता बनर्जी को बताया 'तानाशाह'
Kolkata doctor rape-murder case: बीजेपी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 'तानाशाह' करार दिया

Kolkata doctor rape-murder case: पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुवेंदु अधिकारी ने मंगलवार (27 अगस्त) को आरोप लगाया कि पुलिस ने कोलकाता और हावड़ा में ''नबन्ना अभिजन' मार्च में शांतिपूर्ण तरीके से भाग लेने वालों पर 'बर्बर कार्रवाई' का सहारा लिया है। इस बीच, कोलकाता रैली में घायल हुए प्रदर्शनकारियों के समर्थन में बीजेपी ने 28 अगस्त को 12 घंटे का 'बंगाल बंद' बुलाया है। केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने मंगलवार को कहा, "पश्चिम बंगाल भाजपा ने कल (28 अगस्त) 12 घंटे का पश्चिम 'बंगाल बंद' बुलाया है।"

कोलकाता पुलिस ने मंगलवार को हावड़ा ब्रिज के पास और कोना एक्सप्रेसवे पर संतरागाछी रेलवे स्टेशन के पास प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। साथ ही पानी की बौछारें छोड़ी और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सचिवालय नबन्ना तक पहुंचने के प्रयास में पुलिस बैरिकेड्स को पार करने का प्रयास किया था।

सैकड़ों छात्रों ने मंगलवार को कोलकाता में 'नबन्ना अभिजन' मार्च निकाला। इसके बाद उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसूगैस के गोले छोड़े। पुलिस ने मार्च को रोकने के लिए पानी की बौछारों का भी इस्तेमाल किया। बता दें कि नबन्ना पश्चिम बंगाल सरकार का सचिवालय है।

बीजेपी ने ममता बनर्जी को बताया 'तानाशाह'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें