kolkata Rape Murder: 'आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग करेंगे' महिला डॉक्टर की हत्या पर बोलीं CM ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों की तरफ से किया गया विरोध प्रदर्शन सही है। उन्होंने एक बांग्ला समाचार चैनल पर कहा, "मैं जूनियर डॉक्टोरों की ओर से की जा रही मांगों का समर्थन करती हूं। 31 साल की ट्रेनी डॉक्टर का अर्धनग्न शरीर शुक्रवार को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल के अंदर पाया गया

अपडेटेड Aug 10, 2024 पर 7:03 PM
kolkata Rape Murder: 'आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग करेंगे' महिला डॉक्टर की हत्या पर बोलीं CM ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार महिला ट्रेनी डॉक्टर के कथित यौन उत्पीड़न और हत्या के मामले में आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग करेगी। बनर्जी ने यह भी कहा कि उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि मामले की सुनवाई 'फास्ट ट्रैक' अदालत में हो। महिला डॉक्टर का शव शुक्रवार को उत्तरी कोलकाता स्थित एक सरकारी अस्पताल के सेमिनार हॉल के अंदर मिला था। शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या से पहले यौन शोषण की पुष्टि हुई है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों की तरफ से किया गया विरोध प्रदर्शन सही है। उन्होंने एक बांग्ला समाचार चैनल पर कहा, "मैं जूनियर डॉक्टोरों की ओर से की जा रही मांगों का समर्थन करती हूं।"

CBI जांच को भी तैयार हैं ममता बनर्जी


बनर्जी ने कहा कि अगर मांग की जाती है, तो पश्चिम बंगाल सरकार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) सहित किसी भी एजेंसी से मामले की जांच कराने पर कोई आपत्ति नहीं है। इस घटना को वीभत्स और घृणित बताते हुए उन्होंने अलग-अलग सरकारी अस्पतालों के जूनियर डॉक्टरों से विरोध प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखने का आग्रह किया।

31 साल की ट्रेनी डॉक्टर का अर्धनग्न शरीर शुक्रवार को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल के अंदर पाया गया। पीड़ित, चेस्ट मेडिसिन विभाग में सेकेंड ईयर की छात्रा थी, जो पिछली रात ड्यूटी पर थी। उनके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 'यौन शोषण' की पुष्टि

शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि हत्या से पहले उसका "यौन शोषण" किया गया था। इससे पहले, कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल ने आश्वासन दिया था कि पुलिस ये पूरी कोशिश करेगी कि दोषी पाए जाने पर आरोपी को "ज्यादा से ज्यादा सजा" मिले।

पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति, एक बाहरी व्यक्ति, की अस्पताल के अलग-अलग विभागों में अप्रतिबंधित पहुंच थी।

Kolkata Doctor Murder: 'आंख, मुंह और गुप्तांग से बह रहा था खून...' रेप के बाद हत्या! पोस्टमार्टम में कई चौंकाने वाले खुलासे, एक गिरफ्तार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।