Get App

कुंभ 2025: अखिलेश यादव ने आजम खान को क्यों सौंपी थी महाकुंभ की जिम्मेदारी? भगदड़ में 36 मौतों के बाद भी क्यों नहीं स्वीकारा था इस्तीफा?

कुंभ की व्यवस्था पर सवाल उठाने को लेकर यूपी के दूसरे डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने भी अखिलेश यादव को जमकर घेरा है। उन्होंने कहा- ‘2013 में प्रयागराज में कुंभ मेले का आयोजन हुआ था. उस कुंभ मेले की व्यवस्था अखिलेश यादव ने अपने चाचा आजम खान को सौंपी थी. कुंभ मेले की इतनी दुर्दशा आज तक के इतिहास में कभी नहीं हुई थी

Arun Tiwariअपडेटेड Jan 03, 2025 पर 5:31 PM
कुंभ 2025: अखिलेश यादव ने आजम खान को क्यों सौंपी थी महाकुंभ की जिम्मेदारी? भगदड़ में 36 मौतों के बाद भी क्यों नहीं स्वीकारा था इस्तीफा?
कुंभ 2025: अखिलेश यादव ने आजम खान को क्यों सौंपी थी महाकुंभ की जिम्मेदारी?

यूपी के पूर्व सीएम और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव महाकुंभ 2025 के ठीक पहले राज्य की योगी सरकार को जमकर घेर रहे हैं। अखिलेश यादव महाकुंभ की तैयारियों को लेकर सवाल खड़ा कर रहे हैं। अखिलेश ने यहां तक कहा कि अगर हमारे कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज किए गए तो हम कुंभ मेले की हर अव्यवस्था उजागर करेंगे। अखिलेश ने सीएम योगी द्वारा कुंभ में आने के लिए कुछ लोगों को निमंत्रण देने पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में लोग खुद जाते हैं, किसी को निमंत्रण नहीं दिया जाता।

इस सवाल पर यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि हम दुनिया के हर हिंदू को इस धार्मिक आयोजन में आने का निमंत्रण देते हैं। अखिलेश यादव भी आ सकते हैं। वो भी कुंभ में आकर पुण्य प्राप्त कर सकते हैं और अपने पाप धो सकते हैं।

कुंभ की व्यवस्था पर सवाल उठाने को लेकर यूपी के दूसरे डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने भी अखिलेश यादव को जमकर घेरा है। उन्होंने कहा- ‘2013 में प्रयागराज में कुंभ मेले का आयोजन हुआ था. उस कुंभ मेले की व्यवस्था अखिलेश यादव ने अपने चाचा आजम खान को सौंपी थी. कुंभ मेले की इतनी दुर्दशा आज तक के इतिहास में कभी नहीं हुई थी.’

केशव ने भगदड़ की दिलाई याद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें