Get App

Ashish Mishra: लखीमपुर हिंसा मामले के मुख्य आरोपी और गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ट्रेनी के बेटे आशीष मिश्रा को मिली जमानत

आशीष म‍िश्रा केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे हैं, उनपर पर लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया गांव में पिछले साल तीन अक्टूबर को किसानों पर कार चढ़ाकर हत्या करने का आरोप है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 10, 2022 पर 2:01 PM
Ashish Mishra: लखीमपुर हिंसा मामले के मुख्य आरोपी और गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ट्रेनी के बेटे आशीष मिश्रा को मिली जमानत
लखीमपुर हिंसा मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने जमानत दी है

Lakhimpur Kheri violence case: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया गांव में पिछले साल तीन अक्टूबर को हुए हिंसा मामले में मुख्य आरोपी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ट्रेनी (Ajay Mishra Teni) के बेटे आशीष मिश्रा (Ashish Mishra) को इलाहाबाद हाई कोर्ट से जमानत मिल मिल गई।‌ न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को जमानत दे दी है। मिश्रा अब जेल से बाहर आ सकेंगे।

आशीष मिश्रा की ओर से पहले भी इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत अर्जी दाख‍िल की गई थी लेक‍िन राहत नहीं म‍िली थी। हालांक‍ि इस बार अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है। आशीष म‍िश्रा पर लखीमपुर खीरी में किसानों पर कार चढ़ाकर हत्या करने का आरोप है।

पिछले साल तीन अक्टूबर को तिकोनिया गांव में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में नछत्तर सिंह समेत चार किसानों की मौत हो गई थी। इस घटना में एक पत्रकार सहित चार अन्य लोग भी मारे गए थे। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष को मुख्य अभियुक्त के तौर पर गिरफ्तार किया गया था।

पिछले साल तीन अक्टूबर को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री टेनी के एक बयान से नाराज किसान टेनी के गांव में एक कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे का विरोध कर रहे थे, उसी दौरान तिकोनिया गांव में हुई हिंसा में चार सिख किसानों समेत आठ लोगों की मौत हुई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें