Get App

'जल्द ही हम भी लडे़ेंगे चुनाव', लालू प्रसाद यादव ने भरी सक्रिय राजनीति में वापसी की हुंकार

लालू प्रसाद यादव ने कहा कि कानूनी बंदिशें खत्म होने के बाद सक्रिय राजनीति में आएंगे और उसके बाद संसद में सवाल-जवाब भी करेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 08, 2022 पर 8:39 PM
'जल्द ही हम भी लडे़ेंगे चुनाव', लालू प्रसाद यादव ने भरी सक्रिय राजनीति में वापसी की हुंकार
लालू प्रसाद यादव ने भरी सक्रिय राजनीति में वापसी की हुंकार (FILE)

शंकर आनंद

"पहले संसद भवन में सवाल -जवाब होता था, हम भी सवाल पूछते थे और जवाब भी देते थे, लेकिन अब वो चीज नहीं देखने को मिल रही है। हलांकी, हम जल्द ही चुनाव भी लड़ेंगे, कानूनी बंदिशें खत्म होने के बाद सक्रिय राजनीति में आएंगे और उसके बाद संसद में सवाल-जवाब भी करेंगे।" ये बयान है भारतीय राजनीति में एक अलग प्रभावशाली राजनेता रहे लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) का, जिन्होंने दिल्ली में News18 के साथ खास बातचीत की।

इस दौरान लालू अपने उस दौर को याद कर रहे थे, जब वह एक सांसद के तौर पर संसद भवन में लगभग हर सत्र में हिस्सा लेते थे। लालू प्रसाद यादव की सेहत फिलहाल बहुत अच्छी नहीं है, लेकिन दिल्ली में अपनी बेटी मीसा भारती के आवास में रहकर, वह AIIMS अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों के निर्देश में स्वास्थ लाभ ले रहे हैं। लालू प्रसाद यादव मंगलवार दोपहर ढाई बजे दिल्ली से पटना के लिए रवाना हो गए। पटना में 10 फरवरी को राष्ट्रीय जनता पार्टी (RJD) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक होनी है, जिसकी अध्यकक्षा खुद लालू प्रसाद यादव करेंगे।

UP Election 2022: अखिलेश यादव ने जारी किया घोषणा पत्र, कर्ज मुक्त किसान से लेकर, समाजवादी थाली तक, पढ़ें 'समाजवादी वचन पत्र' में किए गए वादे

इस बैठक में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav), मीसा भारती (Misa Bharti ), सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता हिस्सा लेगें। इसके साथ ही 15 फरवरी को लालू प्रसाद यादव रांची जाएंगे, जहां कोर्ट की सुनवाई में हिस्सा लेंगे। ऐसा माना जा रहा है की 15 फरवरी को​ लालू प्रसाद यादव से संबंधित केस में बहुत ही अहम सुनवाई होनी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें