Credit Cards

Lok Sabha Election 2024: आखिलेश यादव का बड़ा दावा, लोकसभा चुनाव के बाद में होगा 'बड़ा परिवर्तन'

Lok Sabha Election 2024: अखिलेश ने 'समाजवादी PDA साइकिल यात्रा' के समापन अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, "2024 के बाद देश में अलग तरह का और बड़ा परिवर्तन होगा। समाजवादी PDA यात्रा ने बड़ा संदेश देने का काम किया है। यही PDA (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) BJP और NDA (भाजपानीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) का मुकाबला करेगा

अपडेटेड Nov 21, 2023 पर 8:53 PM
Story continues below Advertisement
Lok Sabha Election 2024: आखिलेश यादव का बड़ा दावा, लोकसभा चुनाव के बाद में होगा 'बड़ा परिवर्तन'

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को दावा किया कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के बाद देश में एक 'बड़ा परिवर्तन' होगा और आने वाले समय में समाजवादियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। अखिलेश ने यहां 'समाजवादी PDA साइकिल यात्रा' के समापन अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, "2024 के बाद देश में अलग तरह का और बड़ा परिवर्तन होगा। समाजवादी PDA यात्रा ने बड़ा संदेश देने का काम किया है। यही PDA (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) BJP और NDA (भाजपानीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) का मुकाबला करेगा।"

उन्होंने दावा किया कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में साइकिल वालों (सपा उम्मीदवारों) की जीत होगी। PDA ही लोकसभा चुनाव में NDA को हराएगा। PDA की ताकत देखकर अब कई दल जातिवार जनगणना का समर्थन कर रहे हैं। अब से पहले ये जनगणना रोकने वाले दल भी अब जाति जनगणना के पक्ष में आ गए हैं।

सपा अध्यक्ष ने कहा, "समाजवादी लोग लंबे समय से जातीय जनगणना की मांग कर रहे हैं। सामाजिक न्याय के लिए जातीय जनगणना जरूरी है। जातीय जनगणना होगी, तभी सभी जातियों को उनकी आबादी के अनुपात में हक और सम्मान मिलेगा। समाजवादी पार्टी जब सत्ता में आयेगी तो सबसे पहले जातीय जनगणना कराएगी।"


उन्होंने साइकिल यात्रा करके आये पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि नौजवान आगे के संघर्ष के लिए तैयार रहें। देश की राजनीति जिस दिशा में जा रही है, उसमें आने वाले समय में समाजवादियों की भूमिका सबसे अहम होगी।

उन्होंने कहा कि 22 नवंबर को सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती है। सभी पार्टी कार्यकर्ता उनकी जयंती मनाएंगे। 'नेताजी' ने जीवन भर संघर्ष करके समाजवादियों को नई पहचान दी है।

Halal Products Ban: UP सरकार ने राज्यभर में बैन किए हलाल सर्टिफिकेशन वाले प्रोडक्ट, कई कंपनियों के खिलाफ FIR दर्ज

इस अवसर पर SP के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक शिवपाल सिंह यादव ने सत्तारूढ़ बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, "ये सरकार न कानून मानती है न संविधान मानती है। इसे हटाना ही होगा। इस समय समाजवादियों का मुकाबला झूठे, बेईमान और भ्रष्टाचारियों से है। इस सरकार में जनप्रतिनिधियों का कोई सम्मान नहीं है। पूरी सरकार अधिकारियों के भरोसे चल रही है।"

यादव ने कहा कि PDA साइकिल यात्रा का आज समापन जरूर हो रहा है, लेकिन अब और मेहनत करनी होगी।

'समाजवादी PDA साइकिल यात्रा' में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 40 जिलों के 202 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए 42 लोकसभा क्षेत्रों में 208 दिनों में 8500 किलोमीटर की दूरी तय की है। नौजवानों ने प्रदेश की जनता के बीच समाजवादी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को रखा।

इस अवसर पर मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव समेत पार्टी के नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।