Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक के बेगलावी में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, कहा – शहजादे को मुगलों के अत्याचार याद नहीं आते

PM Modi in Karnataka: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेगावी में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शहजादे देश के राजा-महाराजाओं का अपमान करते हैं। वायनाड जीतने के लिए कांग्रेस ने PFI की मदद ली है

अपडेटेड Apr 28, 2024 पर 1:08 PM
Story continues below Advertisement
PM Modi in Karnataka: पीएम मोदी ने कहा कि EVM के बहाने कांग्रेस ने भारत के लोकतंत्र को बदनाम करने की कोशिश की है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। एक दिन में कई जगह जनसभाएं कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज (28 अप्रैल) पीएम मोदी ने कर्नाटक के बेलगावी में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान कहा कि कर्नाटक के सभी मतदाताओं को अभिनंद है। मैं जहां कहीं भी गया। हर जगह एक ही स्वर में एक बार से फिर से मोदी सरकार सुनाई दे रहा है। इस बीच उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमले किए। उन्होंने कहा कि भारत जब मजबूत होता है तो हर भारतीय खुश होता है। लेकिन कांग्रेस देशहित से इतना दूर हो चुकी है कि उसे देश की उपलब्धियां अच्छी नहीं लगती हैं।

भारत की हर सफलता पर उन्हें शर्म आने लगी है। उन्होंने EVM के बहाने पूरी दुनिया में भारत को बदनाम करने की कोशिश की है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि पिछले 10 सालों में भाजपा, NDA सरकार ने देश के नागरिकों की इज़ ऑफ लिविंग के लिए बहुत काम किया है। इसका बड़ा उदाहरण भारतीय न्याय संहिता है। कांग्रेस मानसिक रूप से अंग्रेजों की गुलामी में ही जी रही थी। अब भारत में न्याय संहिता में दंड को नहीं बल्कि न्याय देने को प्राथमिकता दी गई है।

कांग्रेस को वोट बैंक की चिंता - पीएम मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हुबली में कॉलेज कैंपस में जो हुआ उससे पूरे देश में भूचाल आ गया। उस बेटी का परिवार एक्शन की मांग करता रहा, लेकिन कांग्रेस की सरकार तुष्टीकरण के दबाव को ही प्राथमिकता देती है। उनके लिए नेहा जैसी बेटियों की जिंदगी की कीमत नहीं है। उन्हें अपने वोट बैंक की चिंता है। बेंगलुरु के कैफे में बम धमाका हुआ तो भी गंभीरता नहीं आई। उन्होंने यहां तक कह दिया कि गैस का सिलेंडर फटा होगा। आखिर कांग्रेस देश की जनता के आंखों में धूल क्यों झोंक रही है?

कांग्रेस के शहजादे ने शिवाजी महाराज का किया अपमान – पीएम मोदी

बेलगावी में आम जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे का कहना है कि भारत के राजा, महाराजा अत्याचारी थे। वे गरीबों की जमीन छीन लेते थे। कांग्रेस के शहजादे ने छत्रपति शिवाजी महाराज, रानी चिनम्मा का अपमान किया है। कांग्रेस के शहजादे का बयान सोच-समझकर वोट बैंक की राजनीति करने के लिए, तुष्टीकरण के लिए दिया गया बयान है।

शहजादे के पास मुगलों के खिलाफ बोलने की ताकत नहीं – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे को राजा, महाराजाओं का योगदान याद नहीं आता है। वोट बैंक के लिए वे राजा, महाराजा के खिलाफ बोलते हैं, लेकिन नवाबों, बादशाहों, सुल्तानों के खिलाफ उनमें एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है। कांग्रेस की तुष्टीकरण की मानसिकता अब खुलकर देश के सामने आ रही है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को औरंगजेब के अत्याचार याद नहीं आते, जिसने हमारे सैकड़ों मंदिरों को तोड़ा, अपवित्र किया। कांग्रेस औरंगजेब की गुणगान करने वाली पार्टियों के साथ खुशी से गठबंधन करती है। ये भूल गए, जिन्होंने हमारे तीर्थों को तहस-नहस किया, लूटपाट किया, गौ हत्याएं की।

तुष्टिकरण कांग्रेस का लक्ष्य है - पीएम मोदी 

तुष्टिकरण ही कांग्रेस का लक्ष्य और मिशन है। PFI एक राष्ट्र विरोधी संगठन है। इस संगठन पर हमारी सरकार ने पाबंदी लगा दी थी। कांग्रेस अपने राजनीतिक फायदे के लिए एक माध्यम के रूप में इसका इस्तेमाल कर रही है। वायनाड (राहुल गांधी की संसदीय सीट) में सिर्फ एक सीट जीतने के लिए कांग्रेस ऐसे आतंकी संगठन का बचाव करने में जुटी हुई है।

कांग्रेस की नजर स्त्री धन पर, ये एक्स-रे कराने की योजना बना रहे हैं

पीएम मोदी ने कहा कि हम देश की महिलाओं, किसानों, युवाओं और गरीबों को सशक्त बनाने के लिए काम कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आपकी संपत्ति, आपके सोने, स्त्री धन, मंगलसूत्र और न जाने क्या-क्या का 'एक्स-रे' कराने की योजना बना रही है। कांग्रेस का लक्ष्य आपके घरों पर छापे मारना और आपके अधिकारों और संपत्तियों को छीनना है।

PM Modi Rally: कर्नाटक में पीएम मोदी आज करेंगे 4 रैली, बैक टू बैक रैली का ये है पूरा शिड्यूल

MoneyControl News

MoneyControl News

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।