Get App

Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक के बेगलावी में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, कहा – शहजादे को मुगलों के अत्याचार याद नहीं आते

PM Modi in Karnataka: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेगावी में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शहजादे देश के राजा-महाराजाओं का अपमान करते हैं। वायनाड जीतने के लिए कांग्रेस ने PFI की मदद ली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 28, 2024 पर 1:08 PM
Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक के बेगलावी में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, कहा – शहजादे को मुगलों के अत्याचार याद नहीं आते
PM Modi in Karnataka: पीएम मोदी ने कहा कि EVM के बहाने कांग्रेस ने भारत के लोकतंत्र को बदनाम करने की कोशिश की है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। एक दिन में कई जगह जनसभाएं कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज (28 अप्रैल) पीएम मोदी ने कर्नाटक के बेलगावी में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान कहा कि कर्नाटक के सभी मतदाताओं को अभिनंद है। मैं जहां कहीं भी गया। हर जगह एक ही स्वर में एक बार से फिर से मोदी सरकार सुनाई दे रहा है। इस बीच उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमले किए। उन्होंने कहा कि भारत जब मजबूत होता है तो हर भारतीय खुश होता है। लेकिन कांग्रेस देशहित से इतना दूर हो चुकी है कि उसे देश की उपलब्धियां अच्छी नहीं लगती हैं।

भारत की हर सफलता पर उन्हें शर्म आने लगी है। उन्होंने EVM के बहाने पूरी दुनिया में भारत को बदनाम करने की कोशिश की है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि पिछले 10 सालों में भाजपा, NDA सरकार ने देश के नागरिकों की इज़ ऑफ लिविंग के लिए बहुत काम किया है। इसका बड़ा उदाहरण भारतीय न्याय संहिता है। कांग्रेस मानसिक रूप से अंग्रेजों की गुलामी में ही जी रही थी। अब भारत में न्याय संहिता में दंड को नहीं बल्कि न्याय देने को प्राथमिकता दी गई है।

कांग्रेस को वोट बैंक की चिंता - पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हुबली में कॉलेज कैंपस में जो हुआ उससे पूरे देश में भूचाल आ गया। उस बेटी का परिवार एक्शन की मांग करता रहा, लेकिन कांग्रेस की सरकार तुष्टीकरण के दबाव को ही प्राथमिकता देती है। उनके लिए नेहा जैसी बेटियों की जिंदगी की कीमत नहीं है। उन्हें अपने वोट बैंक की चिंता है। बेंगलुरु के कैफे में बम धमाका हुआ तो भी गंभीरता नहीं आई। उन्होंने यहां तक कह दिया कि गैस का सिलेंडर फटा होगा। आखिर कांग्रेस देश की जनता के आंखों में धूल क्यों झोंक रही है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें