Lok Sabha Elections 2024: महीनों की लंबी बातचीत के बाद आखिरकार आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस ने दिल्ली में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीट-बंटवारे को लेकर डील फाइनल हो चुकी है। News18 ने सूत्रों के हवाले से गुरुवार को बताया कि दिल्ली में सत्तारूढ़ पार्टी AAP कुल 7 लोकसभा सीटों में से 4 पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस 3 सीटों पर लड़ेगी। इससे पहले, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली AAP ने सबसे पुरानी पार्टी को 1 सीट की पेशकश की थी। बता दें कि दोनों पार्टियां विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. में शामिल हैं।
