Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर जारी बातचीत के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी (AAP) राज्य में सभी 13 लोकसभा सीटें जीतेगी। हालांकि, उनकी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन के बारे में उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया। पत्रकारों ने मान से जब पूछा कि क्या वह आगामी लोकसभा चुनाव के लिए AAP और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की व्यवस्था के पक्ष में हैं। इस पर पंजाब के मुख्यमंत्री ने सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया, लेकिन दावा किया कि उनकी पार्टी पंजाब में सभी 13 लोकसभा सीटें जीतेगी।
