कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों (Karnataka Election Result) के बाद से कांग्रेस (Congress) में अलग ही जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। इस जीत के साथ देश की सबसे पुरानी पार्टी ने सत्ता पक्ष और विपक्षी खेमे के बीच ये संदेश पहुंचाने की कोशिश की है कि भले ही वर्तमान में उसके सितारे गर्दिश में हों, लेकिन आज भी BJP को टक्कर वो ही दे सकती है। मगर दूसरी विपक्षी पार्टियां कांग्रेस के इस आत्मविश्वास पर भरोसा करने को राजी नहीं हैं और 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में विपक्षी गठबंधन को लेकर उनकी कुछ और ही राय है।
