Maha Kumbh Mela 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार (22 जनवरी) को अपने साथी मंत्रियों के साथ प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। राज्य के नीतिगत मामलों पर चर्चा के लिए अरैल के त्रिवेणी संकुल में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ स्नान के लिए मिनी क्रूज से संगम गए। इसके बाद हंसी मजाक के वातावरण में सभी संगम में डुबकी लगाई। क्रूज के किनारे सीएम योगी अपने साथियों के साथ संगम क्षेत्र का नजारा निहारते रहे। क्रूज के चारों ओर स्टीमर पर सुरक्षकर्मी तैनात थे। वहीं, आसपास साइबेरियाई पक्षी मंडरा रहे थे।
