Threat Message: पाकिस्तान से एक मैसेज के जरिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जान से मारने की धमकी आने के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) पर हमले की चेतावनी देने वाला एक WhatsApp नंबर पर धमकी भरा मैसेज मिला। धमकी वाला ये मैसेज एक पाकिस्तानी फोन नंबर से वर्ली ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम को भेजा गया था। धमकी मिलते ही मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई है।
