Maharashtra: नासिक पुलिस ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को भेजा समन, CM उद्धव को लेकर दिया था विवादित बयान

पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, राणे को दो सितंबर को थाने में पेश होने को कहा गया है

अपडेटेड Aug 25, 2021 पर 12:46 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के लिए कथित "अपमानजनक" टिप्पणी को लेकर नारायण राणे (Narayan Rane) के खिलाफ दर्ज FIR के संबंध में नासिक पुलिस (Nashik Police) ने केंद्रीय मंत्री राणे को नोटिस भेजा है। पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, राणे को दो सितंबर को थाने में पेश होने को कहा गया है।

ठाकरे के खिलाफ उनके बयान के लिए शिवसेना नेताओं की तरफ से दायर की गई शिकायतों के आधार पर नासिक और पुणे सहित कई जगहों पर उनके खिलाफ कई FIR दर्ज हुईं। इसके बाद राणे को रत्नागिरी जिले में गिरफ्तार किया गया।

राणे ने सोमवार को एक प्रोग्राम में ठाकरे पर भारत की स्वतंत्रता के साल की जानकारी नहीं होने का आरोप लगाया था और कहा था, "मैं इस पर उसे (उद्धव ठाकरे) एक जोरदार थप्पड़ मारता।" गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद, राणे को रायगढ़ जिले के महाड में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने जमानत दे दी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।